फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   robbed

घर में घुसे बदमाशों ने रिटायर्ड फौजी को मारी गोली

Wed, 29 Jun 2022 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
robbed
घटना की जांच करती पुलिस। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। जयसिंहपुर क्षेत्र में सोमवार की देर रात घर में दाखिल हुए बदमाशों से पूर्व सैनिक से भिड़ंत हो गई। एक बदमाश को पूर्व सैनिक ने दबोच लिया, लेकिन दूसरे ने उन पर तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली लागते ही पूर्व सैनिक जमीन पर गिर पड़े। इस बीच दोनों बदमाश भाग निकले। फायरिंग की आवाज सुनकर नींद से जागे परिवारीजनों ने घटना की सूचना यूपी 112 को देते हुए घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलते ही रात में ही एसपी जिला अस्पताल पहुंचे और घटना के बारे में पीड़ित से जानकारी ली।
विज्ञापन

यह घटना जयसिंहपुर क्षेत्र के कोइलहा में हुई। गांव निवासी रिटायर्ड फौजी विजय सिंह (53) सोमवार रात घर के बरामदे में सो रहे थे। परिवार की महिलाएं और बच्चों के साथ छत पर सोई थीं। जीने का दरवाजा बाहर से बंद था। रात करीब 12 बजे दीवार के सहारे बदमाश छत पर चढ़ आए। जीने का दरवाजा खोलकर बदमाश अंदर दाखिल हो गए और कमरों का ताला तोड़कर कीमती जेवरात व नकदी समेट रहे थे। इस बीच खटपट की आवाज सुनकर बरामदे में सो रहे विजय सिंह की नींद खुल गई। चोरी की आशंका होने पर वे मकान के अंदर गए तो दरवाजा खुला मिला। एक बदमाश हाथ में असलहा लिए दिखाई पड़ा तो विजय ने उसे पकड़ लिया लेकिन, इस बीच उसके दूसरे साथी ने विजय सिंह पर तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली लगने के बाद वे जमीन पर गिर पड़े।
विज्ञापन

फायरिंग की आवाज सुनकर परिवारीजन और आसपास के लोग नींद से जाग गए। परिवारीजनों ने घटना की सूचना यूपी 112 को दी। सूचना मिलते ही यूपी 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल विजय सिंह को जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर जयसिंहपुर थाना प्रभारी अजय कुमार द्विवेदी भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की। रात में ही पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी की, लेकिन बदमाशों सुराग नहीं लग सका। एसपी सोमेन बर्मा जिला अस्पताल पहुंच गए और पूर्व सैनिक से पूछताछ की। एसओ ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक परिवारीजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed