{"_id":"b6acd154dad161edcafb80830b8e791a","slug":"roadways-employee-call-off-strike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज कर्मियों ने वापस ली हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज कर्मियों ने वापस ली हड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Wed, 04 Nov 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौ सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को मध्य रात से चक्का जाम कर हड़ताल रोडवेज कर्मियों ने वापस ले ली है। बुधवार को परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक और रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की प्रांतीय प्रबंध समिति के बीच हुई वार्ता के बाद हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया गया। रोडवेज बस स्टेशन पर हुई गेट मीटिंग में हड़ताल स्थगित होने की जानकारी रोडवेज के कर्मचारियों को दी गई।
विज्ञापन
नौ सूत्री मांगों का समाधान नहीं होने और बीते अप्रैल माह में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद, परिवहन निगम व शासन के बीच हुई त्रिपक्षीय वार्ता में बनी आपसी सहमति में लिए गए निर्णयों को लागू नहीं किए जाने से नाराज रोडवेज कर्मियों ने बुधवार की मध्य रात 12 बजे से पांच नवंबर को दोपहर 12 बजे तक काम बंद चक्का जाम करने की घोषणा की थी। बुधवार को परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक और रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की प्रांतीय प्रबंध समिति के बीच वार्ता हुई।
विज्ञापन
वार्ता में सात बिंदुओं पर समझौता होने के बाद हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया गया। शहर स्थित रोडवेज बस स्टेशन पर हुई गेट मीटिंग में शाखा अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कर्मचारियों को हड़ताल वापस होने की जानकरी दी। इस मौके पर डीपी सिंह, एसएन दुबे, हरिश्चंद्र सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, जीत बहादुर सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन