फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Roadways bus parked in the village vanished overnight; found a kilometer away.

Sultanpur News: गांव में खड़ी रोडवेज बस रात में गायब, एक किमी दूर मिली

Wed, 14 Oct 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 14 Oct 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus parked in the village vanished overnight; found a kilometer away.
बल्दीराय के उसकामऊ रोड पर खड़ी अयोध्या डिपो की बस। स्रोत-सोशल मीडिया
बल्दीराय। हलियापुर के गौहनिया गांव में खड़ी अयोध्या डिपो की रोडवेज बस रात में गायब हो गई। मंगलवार सुबह बस नहीं मिलने पर चालक ने पुलिस को सूचना दी। तलाश के दौरान बस थाना क्षेत्र से करीब एक किमी दूर उस्कामऊ रोड पर तिरहुत मोड़ के पास खड़ी मिली। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गौहनिया निवासी उमेश कुमार तिवारी मुख्यमंत्री ग्रामीण जनता बस सेवा के तहत संचालित बस अयोध्या से जगदीशपुर के बीच चलाते हैं। उन्होंने बताया कि रोजाना शाम को बस अपने गांव गौहनिया में खड़ी कर देते हैं। सोमवार को बस खड़ी कर घर चले गए। मंगलवार सुबह जब वह बस लेने पहुंचे तो मौके से गायब थी। सूचना पर बस की तलाश में जुटे चालक और पुलिस को उस्कामऊ रोड पर तिरहुत मोड़ के पास खड़ी मिली। चालक और पुलिस ने जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी है। थानाध्यक्ष अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रोडवेज के अधिकारी आए थे। उन्होंने लिखित रूप से दिया है कि वे कोई कार्रवाई नहीं चाहते। इसके बाद वे बस लेकर चले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed