फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Roads listened on 16th day of lockdown

लॉकडाउन के 16 वें दिन भी सूनीं रही सड़कें

Thu, 09 Apr 2020 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Roads listened on 16th day of lockdown
सुल्तानपुर। लॉकडाउन के 16 वें दिन शहरी समेत ग्रामीण क्षेत्रों में सन्नाटा पसरा रहा और दुकानें बंद रहीं। शब-ए-बरात को लेकर बृहस्पतिवार को प्रशासन सतर्क रहा। डीएम व एसपी ने शहर समेत ग्रामीण क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बेवजह घूमने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

डीएम सी. इंदुमती व एसपी शिवहरी मीणा ने शहर समेत कादीपुर तहसील क्षेत्र का निरीक्षण किया। शासन की ओर सभी के लिए मास्क जरूरी कर दिए जाने के बाद दोनों अधिकारियों ने कई लोगों को मास्क भी वितरित किया।
विज्ञापन

घरों से जरूरी कार्य के लिए निकलने पर मास्क के प्रयोग की सलाह दी। अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान बेवजह इधर-उधर घूमने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई। शब-ए-बरात को लेकर पुलिस व प्रशासन सतर्क हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन के साथ मौलानाओं की ओर से मुस्लिम समुदाय के लोगों को शब-ए-बरात पर घर में ही दुआ व इबादत करने की अपील की गई है। इसके बाद भी प्रशासन शब-ए-बरात को लेकर सतर्क रहा। शहर में कब्रिस्तान जाने वाले मार्गों पर नोटिस चस्पा कर दिया। नोटिस में कब्रिस्तान वाले मार्गों को बंद दिखाया गया। इसके साथ ही पुलिस व प्रशासन निगरानी करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed