फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Road will be widened from opium kothi to golaghat

अफीम कोठी से गोलाघाट तक होगा सड़क का चौड़ीकरण

Tue, 24 Sep 2019 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
Road will be widened from opium kothi to golaghat
सुल्तानपुर। शहर में अफीम कोठी से गोलाघाट तक का मार्ग जल्द ही दो लेन होगा। मार्ग दो लेन बनने से जाम की समस्या से लोगों को निजात मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

शासन ने जरूरत को देखते हुए मार्ग निर्माण की स्वीकृति दे दी है। पहली किस्त के रूप में शासन ने एक करोड़ 52 लाख रुपया अवमुक्त भी कर दिया है।
शहर में जाम की समस्या को देखते हुए सड़कों को चौड़ा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शहर की अफीम कोठी से गोलाघाट तक मार्ग का चयन माननीयों के प्रस्ताव पर शासन ने कर लिया है।
करीब एक किमी 60 मीटर लंबे मार्ग के निर्माण की शासन ने मंजूरी दे दी है। मार्ग का चौड़ीकरण करके इसे दो लेन बनाया जाएगा। दो लेन मार्ग निर्माण के लिए शासन ने तीन करोड़ चार लाख रुपया स्वीकृत किया है।
विज्ञापन

मंजूरी के साथ ही शासन ने पहली किस्त के रूप में एक करोड़ 52 लाख रुपया लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड को अवमुक्त भी कर दिया है। शासन ने लोक निर्माण विभाग को मार्ग का निर्माण शुरू करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्ग निर्माण के लिए धनराशि अवमुक्त होने से जल्द निर्माण शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। लोक निर्माण विभाग निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
अफीम कोठी से दीवानी होते हुए गोलाघाट (डीएम आवास के पास) तक अभी तक सिंगल लेन मार्ग है। सिंगल लेन मार्ग होने से रोजाना सुबह-शाम जाम लगता है। जाम से सैकड़ों लोग जूझते हैं।

खासकर दीवानी तिराहे तक लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मार्ग के दो लेन होने से जाम से छुटकारा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशाषी अभियंता धर्मेंद्र अहिरवार ने बताया कि मार्ग की स्वीकृति शासन से मिल चुकी है। पहली किस्त की धनराशि आवंटित हो गई है। मार्ग निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed