फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Road network will increase in amethi

अमेठी में बिछेगा सड़कों का जाल

Mon, 01 Jul 2019 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Road network will increase in amethi
गौरीगंज। अमेठी में सड़कों का जाल बिछा नजर आएगा। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को पत्र लिखकर क्षेत्र की 744 सड़कों के निर्माण/पुनर्निर्माण का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

अमेठी से चुनाव जीतने के बाद केंद्रीय महिला बाल विकास एवं वस्त्र मंत्री बनाई गईं स्मृति ने सूबे के उप मुख्यमंत्री व लोक निर्माण मंत्री को पत्र भेजकर संसदीय क्षेत्र में नई व पुरानी मिलाकर 744 सड़कों का निर्माण कराने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

सड़कों के निर्माण/पुनर्निर्माण के लिए लिखे गए पत्र के साथ सड़कों की सूची भी भेजी गई है। सूचीबद्ध सड़कों के सामने यह भी लिखा है कि कौन सी सड़क कहां से कहां तक व कितनी लंबी बननी है। स्मृति के पत्र के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि सूबे की सरकार इसके लिए जल्द ही बड़ा बजट रिलीज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्मृति की ओर से केशव प्रसाद मौर्य को भेजे गए एक और पत्र में अमेठी शहर में रिंग रोड बनाने के लिए भी समुचित कार्यवाही सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया है। केंद्रीय मंत्री ने यह पत्र अमेठी की नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रमा देवी के अनुरोध पर लिखा है।
केंद्रीय मंत्री ने एक और पत्र अपर मुख्य सचिव पर्यटन अवनीश कुमार अवस्थी को भी लिखा है। इस पत्र में कादूनाला स्थित भाले सुल्तान स्मारक, नंदमहर धाम, गौरीगंज शहर का लोदी बाबा मंदिर व अमेठी के सगरा तिराहा के पास स्थित विशाल तालाब व रायबरेली जिले के ऊंचाहार स्थित चक्रवर्ती सम्राट माहो पासी के किला रोहनिया का सौंदर्यीकरण कराने के संबंध में कार्यवाही तत्काल शुरू करने को कहा है।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी में व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए पहले भी दो पत्र लिख चुकी हैं। मंत्री ने पहला पत्र सूबे के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा को लिखकर संसदीय क्षेत्र के जर्जर तार व पोल को बदलवाने तथा ट्रांसफार्मर को अपग्रेड कराने का अनुरोध किया था।

इसके बाद दूसरा पत्र केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल को लिखकर रायबरेली व अमेठी के बीच नई रेल लाइन बिछाने के साथ ही यात्री सुविधाओं को सुदृढ़ कराने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed