{"_id":"60d8c0518ebc3ec234709443","slug":"road-made-of-18-crores-was-broken-even-before-the-last-measurement-sultanpur-news-lko5844047192","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम माप के पहले ही टूट गई 18 करोड़ से बनी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम माप के पहले ही टूट गई 18 करोड़ से बनी सड़क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंभुआ। हाल ही में 18 करोड़ से बनकर तैयार अकबरपुर, पट्टी-चांदा मार्ग अंतिम माप के पहले ही टूट गया। जगह-जगह सड़क टूटने की सूचना पर पहुंचे विधायक ने मार्ग का जायजा लेते हुए घटिया कार्य पर पीडब्ल्यूडी से नाराजगी जताई। उन्होंने मुख्य अभियंता को कार्यदायी फर्म के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भुगतान रोकने का निर्देश दिया है।
शासन से स्वीकृति के बाद अकबरपुर,पट्टी-चांदा दो लेन मार्ग गत दिनों ही बनकर तैयार हुआ है। अभी तक सड़क के निर्माण की अंतिम माप भी नहीं हो पाई है। बनने के माह भर के भीतर ही सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई। सड़क की गिट्टियां निकल कर बाहर आ गईं।
क्षेत्रीय ग्रामीणों ने सड़क क्षतिग्रस्त होने की शिकायत क्षेत्रीय भाजपा विधायक देवमणि द्विवेदी से की। लंभुआ विधायक रविवार को मौके पर पहुंच गए। उन्होंने करीब दो किलोमीटर तक सड़क का जायजा लिया।
विज्ञापन
निरीक्षण में करीब 18 करोड़ रुपये से बनी सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त पाई गई। मौके से ही विधायक ने लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता से फोन पर बात करते हुए कार्य पर नाराजगी जताई।
उन्होंने पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता को कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई को कहा है। इसके साथ ही जांच कराते हुए भुगतान रोकने को भी कहा। विधायक ने कहा कि उनके प्रयास पर शासन ने अकबरपुर,चांदा-पट्टी मार्ग को बनाने की स्वीकृति दी थी। सहायक अभियंता दुर्गेश कुमार का कहना है कि बारिश से सड़क कुछ जगह खराब हुई है। फर्म को सुधारने का निर्देश दिया गया है।