फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Road damaged near toll plaza of Purvanchal Expressway

Sultanpur News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा के पास धंसी सड़क

Mon, 10 Jul 2023 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 10 Jul 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Road damaged near toll plaza of Purvanchal Expressway
बल्दीराय एक्सप्रेसवे की टूटी सड़क। -संवाद
बल्दीराय (सुल्तानपुर)। लखनऊ-गाजीपुर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हलियापुर टोल प्लाजा के पास साइड लेन बारिश में धंस गई। कंपनी को इसकी सूचना दे दी गई है। फिलहाल वाहनों का आवागमन जारी है। बारिश के बीच अन्य कुछ जगहों पर भी दिक्कत के आसार बने हैं।
विज्ञापन



बारिश के दौरान शनिवार को जिले के हलियापुर टोेेल प्लाजा के पास एक्सप्रेसवे की साइड लेन धंसने के बाद यूपीडा के कर्मचारियों ने उसे मिट्टी से पाटकर ऊपर से दुरुस्त कर दिया लेकिन रविवार की रात हुई बारिश में सड़क फिर धंस गई। इससे यूपीडा में खलबली मच गई है। टोल प्लाजा पर कार्यरत कर्मचारियों ने यूपीडा के इंजीनियरों को इसकी सूचना दे दी है।
विज्ञापन



सूचना पर अधिकारी सतर्क हो गए हैं। हालांकि सड़क किनारे की तरफ धंसने से आवाजाही में वाहनों को काेई परेशानी नहीं हो रही है। फिलहाल बारिश में इसके बढ़ने की आशंका बनी है। इसे देखते हुए कंपनी की ओर से रात में ही इसकी मरम्मत कराए जाने की तैयारी चल रही है। दो दिन पहले पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की पड़ोसी जिले अयोध्या की सीमा में धंसी सड़क की मरम्मत यूपीडा की ओर से करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जल्द कराया जाएगा दुरुस्त
यूपीडा के अधिशाषी अभियंता डीके सिंह ने बताया कि अयोध्या जनपद में धंसी सड़क को दुरुस्त करा दिया गया है। साइड लेन की सड़क को जल्द दुरुस्त करा दिया जाएगा। अभी इसकी जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed