फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   road block

पखरौली रेलवे क्रॉसिंग पर चार घंटे ब्लॉक रहा रोड

Tue, 22 Feb 2022 11:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
road block
हनुमानगंज रेलवे क्रॉसिंग पर हो रहा काम। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। लखनऊ-वाराणसी रेल ट्रैक की पखरौली क्रॉसिंग पर मंगलवार की सुबह चार घंटे का रोड ब्लॉक लेकर रेल पथ की मरम्मत की गई। इस दौरान रूट डायवर्जन होने से सड़क यातायात प्रभावित हुआ। राजमार्ग से गुजरने वाले लोगों ने आवाजाही के लिए वैकल्पिक मार्गों का सहारा लिया। इससे उन्हें परेशानी हुई। इससे महामना डाउन एक्सप्रेस को सुल्तानपुर स्टेशन पर करीब एक घंटे तक रोकना पड़ा। ट्रेन रोके जाने से यात्री परेशान हुए।
विज्ञापन

लखनऊ-वाराणसी रेल पथ पर पखरौली रेलवे स्टेशन के निकट स्थित पखरौली रेलवे क्रॉसिंग संख्या- 69 बी पर मंगलवार की सुबह 03:20 बजे से 07:20 बजे का रोड ब्लॉक लिया गया। इस दौरान रेलवे लाइन के अप ट्रैक पर स्लीपर, ट्रैक पैरामीटर व चकरेल को दुरुस्त किया गया। इस दौरान सड़क यातायात बंद होने से लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग से गुजरने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से गुजरना पड़ा। वाहनों को वाराणसी हाईवे के दोमुंहा चौराहे से पखरौली वाया लोलेपुर के रास्ते अयोध्या बाईपास व प्रयागराज हाईवे पर दुर्गापुर-लंभुआ रोड से गुजारा गया।
विज्ञापन

हनुमानगंज बाजार से पखरौली गांव व शंभूगंज रोड पर वाहनों की भीड़ लगी रही। वहीं, रेल ट्रैक मरम्मत कार्य को लेकर महामना डाउन को सुल्तानपुर स्टेशन पर करीब एक घंटे तक रोकना पड़ा। मरम्मत का कार्य पूरा होने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया। ट्रेन के रोके जाने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। सुल्तानपुर स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने बताया कि पखरौली क्रॉसिंग पर ट्रैक मरम्मत की वजह से महामना डाउन एक्सप्रेस एक घंटे तकखड़ी रही। कार्य पूरा होने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed