{"_id":"619fcf477892f35fd57c0b86","slug":"road-block-sultanpur-news-lko606096279","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक ने हाईवे पर 11 घंटे रोकी वाहनों की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक ने हाईवे पर 11 घंटे रोकी वाहनों की रफ्तार
विज्ञापन
रेलवे क्रॉसिंग पर चल रहा ट्रैक मेंटेनेंस का कार्य।
- फोटो : SULTANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। अयोध्या-प्रयागराज राजमार्ग पर पड़ने वाली टेढुई रेलवे क्रॉसिंग संख्या 32/ए पर बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक रोड ब्लॉक लिया गया। रोड ब्लॉक के दौरान रेल ट्रैक की मरम्मत, सिग्नल सेक्शन समेत अन्य कार्य किए गए। इस बीच सुल्तानपुर से द्वारिकागंज के बीच रोड रूट डायवर्जन कर दिया गया। प्रयागराज-अयोध्या के बीच आने-जाने वाले वाहनों को टेढुई मोड़ से वाया बाईपास के रास्ते आगे के लिए रवाना किया गया। रूट डायवर्जन से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
रेलवे की ओर से प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर पड़ने वाली टेढ़ुई रेलवे क्रॉसिंग (समपार फाटक संख्या 32/ए) पर रेल ट्रैक की मरम्मत व सिग्नल सेक्शन समेत अन्य कार्य बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे से शुरू किए गए। इससे पहले क्रॉसिंग पर सड़क यातायात को पूरी तरह से बंद कर दिया गया। सुल्तानपुर के रास्ते अयोध्या की ओर जाने वाले सभी वाहन टेढ़ुई मोड़ से वाया बाईपास टाटियानगर के रास्ते आगे के लिए रवाना किए गए। वहीं, द्वारिकागंज से शहर आने वाले वाहनों के लिए बाईपास से टाटियानगर के रास्ते से चीनी मिल होते हुए शहर में प्रवेश करने की व्यवस्था की गई थी। अयोध्या-प्रयागराज मार्ग पर सुल्तानपुर-द्वारिकागंज के रास्ते सफर करने वाले लोगों को रूट डायवर्जन होने के बाद बाईपास से घूमकर आवाजाही करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि कुछ बाइक सवार क्रॉसिंग के बगल से ही रेल ट्रैक पार करके आते-जाते देखे गए।
रेलवे के रेलपथ के सीनियर सेक्शन इंजीनियर द्वितीय एसके प्रजापति ने बताया बृहस्पतिवार को टेढ़ुई रेलवे क्रॉसिंग पर रोड ब्लॉक के दौरान रूट डायवर्जन के लिए डीएम व एसपी से अनुमति ली गई थी। क्रॉसिंग पर सुरक्षा के लिए आरपीएफ व गोसाईंगंज थाने की पुलिस भी मौजूद रही। रोड ब्लॉक के दौरान रेलवे क्रॉसिंग पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक रेलपथ की मरम्मत समेत अन्य कार्य पूरे किए गए।