फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Rising Temperatures, Crumbling Systems

Sultanpur News: बढ़ रहा तापमान, घट रहीं व्यवस्थाएं

Thu, 16 Apr 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 16 Apr 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Rising Temperatures, Crumbling Systems
रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर वाटर कूलर से बोतल में पानी भरते यात्री। संवाद
सुल्तानपुर। अप्रैल माह में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। पारा 40.5 डिग्री पर पहुंचते ही दोपहर में लू के थपेड़े से लोग बेहाल रहे। शहर में पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं दिख रही है। सार्वजनिक स्थानों पर लगे वाटर कूलर राहत देने के बजाय गर्म पानी उगल रहे हैं। बृहस्पतिवार दोपहर संवाद न्यूज एजेंसी की पड़ताल में रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पर पेयजल व्यवस्था की हकीकत सामने आई।
विज्ञापन

दोपहर करीब एक बजे रेलवे स्टेशन परिसर में प्लेटफॉर्म पर लगे वाटर कूलरों में कई बंद थे या फिर उनसे गर्म पानी निकल रहा था। प्लेटफॉर्म नंबर एक पर खड़े वाराणसी जाने वाले यात्री रामकिशोर ने बताया कि वाटर कूलर से गर्म पानी मिल रहा है, ऐसे में 14 रुपये की रेल नीर खरीदनी पड़ रही है। लखनऊ जाने वाले अमित कुमार ने कहा कि बच्चों के साथ सफर कर रहे हैं, लेकिन ठंडा पानी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

वहीं मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रहा। दक्षिणी-पश्चिमी हवा की गति 2.6 किमी/घंटा रही। आगामी 24 घंटे में हवा सामान्य से तेज गति से पश्चिमी चलने एवं औसत तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस स्टेशन में लगी पानी की टोंटियों से गर्म पानी
दोपहर दो बजे बस स्टेशन पर भी हालात कुछ अलग नहीं मिले। यहां एक निजी संस्था की ओर से लगे वाटर कूलर शोपीस बने हुए हैं। इस वाटर कूलर में चार टोंटी लगी हैं, जिसमें से तीन टोटी में गर्म पानी आ रहा था। एक टोटी में सामान्य पानी निकल रहा था। प्रतापगढ़ जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे राकेश यादव ने बताया कि इतनी गर्मी में ठंडा पानी नहीं मिलना सबसे बड़ी परेशानी है। मजबूरी में बाहर से पानी खरीदना पड़ता है। सावित्री देवी कहा कि सरकारी दावे सिर्फ कागजों तक सीमित हैं। यहां यात्रियों को कोई सुविधा नहीं मिल रही है।
नगर पालिका की ओर से नहीं लगाए गए प्याऊ
नगर पालिका परिषद की ओर से हर साल शहर में सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ लगाए जाते हैं। इस बार कोई व्यवस्था नहीं की गई है। अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र सरोज ने बताया कि जल्द ही चिह्नित स्थलों पर प्याऊ लगाए जाएंगे। इसके लिए घड़ों का इंतजाम किया जा रहा है।

अधिकारी बोले-ठीक कराए जाएंगे वाटर कूलर
स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने बताया कि कुछ वाटर कूलरों में तकनीकी समस्या आई है, जिसे जल्द ठीक कराया जाएगा। वहीं एआरएम सुरेश चंद्र यादव ने बताया कि गर्मी अधिक होने के कारण वाटर कूलर पूरी क्षमता से काम नहीं कर पा रहे हैं। जल्द ही मरम्मत कराकर व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed