फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   ride reduced in cold, racing empty

Sultanpur News: ठंडी में कम हुई सवारी, खाली दौड़ रहीं बसें

Sat, 10 Jan 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 10 Jan 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
ride reduced in cold, racing empty
 बस स्टेशन के बाहर आजाद पार्क के पास बस खड़ी कर सवारी का इंतजार करता चालक। 
सुल्तानपुर। कोहरा और शीतलहर से जनजीवन बेहाल है। सबसे ज्यादा असर परिवहन सेवाओं पर पड़ रहा है। अधिक सर्दी से लोग निजी गाड़ी या ट्रेन से यात्रा करने में ज्यादा अच्छा समझ रहे हैं। इसकी वजह से अधिकांश बसें खाली जा रही हैं। सवारी कम होने से निगम की बसों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

परिवहन निगम की बसों पर भी कोहरे का असर दिखाई देने लगा है। सर्दी और कोहरे में तमाम आशंकाओं के कारण यात्री बस से सफर नहीं कर रहे हैं। डिपो के बेड़े में 91 निगम की और 64 बसें अनुबंधित हैं। इन बसों में दिन में तो यात्री मिल जाते हैं, लेकिन शाम को कम होने से कई बार लंबे रूट की बसें चलाई ही नहीं जातीं। रोडवेज बसों की आय में काफी गिरावट आई है। आम दिनों में जहां डिपो से प्रतिदिन 18 से 20 लाख रुपये तक की आय होती थी। अब बमुश्किल 15 से 16 लाख रुपये की कमाई हो पा रही है। यात्री सफर पर कम निकल रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे में आय भी काफी कम हो रही है। चालक-परिचालक भी परेशान हैं। शनिवार को दोपहर बस स्टेशन के अंदर से सुल्तानपुर डिपो की एक बस 10-15 सवारी लेकर बाहर निकली और आजाद पार्क के पास सड़क किनारे चालक ने बस खड़ी कर दी। करीब 15 मिनट इंतजार के बाद भी इस बस में एक भी सवारी नहीं बैठी। मजबूरी में चालक को जितनी बस में सवारी बैठी थीं, उसी में संतोष करना पड़ा। स्टेशन इंचार्ज नान्हूराम सरोज ने बताया कि सवारियां कम होने से आमदनी पर फर्क आना स्वाभाविक है। दिन में तो यात्री आ रहे हैं। सुबह और शाम के यात्री कम हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed