{"_id":"5814e0c64f1c1b994fbc541c","slug":"retired-teacher-s-died-due-to-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से रिटायर्ड शिक्षक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से रिटायर्ड शिक्षक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्माणाधीन मकान में वायरिंग करा रहे रिटायर्ड शिक्षक की शनिवार सुबह करंट लगने से मौत हो गई, जबकि बिजली मिस्त्री झुलस गया। उसे स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। हादसा उस समय हुआ जब एक लोहे की सरिया को रिटायर्ड शिक्षक सीधी करने के लिए ऊपर उठा रहे थे, तभी सरिया हाईटेंशन लाइन के तार से छू गई।
जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के अमदेवा गांव निवासी रिटायर्ड शिक्षक प्रभाशंकर दुबे (62) पुत्र राम अभिलाष सेमरी बाजार (चकसोर) में एक नया मकान बनवा रहे हैं। शनिवार को मकान में वायरिंग का काम चल रहा था। काम के दौरान रिटायर्ड शिक्षक एक लोहे की सरिया को उठा रहे थे।
तभी सरिया ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन के तार से छू गई। तार में प्रवाहित हो रहे करंट से प्रभाशंकर की मौत हो गई, जबकि बिजली मिस्त्री बजरंगी दुबे निवासी डड़वा कोतवाली जयसिंहपुर झुलस गया। आननफानन में उसे स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक है।