फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   result of 160 gram pradhan declared

गहमागहमी के बीच 160 ग्राम प्रधानों के नतीजे घोषित

Sun, 02 May 2021 10:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
result of 160 gram pradhan declared
सुल्तानपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की रविवार की सुबह से शुरू हुई मतगणना में देर रात तक गहमागहमी के बीच 160 ग्राम प्रधानों के नतीजे घोषित कर दिए गए। तीन चक्र की मतगणना समाप्ति तक 58 क्षेत्र पंचायत सदस्य व 438 ग्राम पंचायत सदस्यों के रिजल्ट आए।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य का देर रात तक कोई रिजल्ट घोषित नहीं हो सका था। जिले में बनाए गए 14 गणना केंद्रों पर गहमागहमी के बीच गणना जारी रही। अंतिम नतीजे मंगलवार की सुबह तक आने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव की गणना की संवेदनशीलता को देखते हुए डीएम, एसपी व प्रेक्षक समेत अन्य अधिकारियों ने केंद्रों का जायजा लिया। गणना में व्यवधान डालने पर कुछ केंद्रों पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए भीड़ को दौड़ाया। केंद्रों पर रात तक ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य प्रत्याशियों व उनके समर्थकों का मजमा लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह आठ बजे से पंचायत चुुनाव की मतगणना को देखते हुए गणना केंद्रों पर प्रत्याशियों व उनके समर्थकों की भीड़ जमा होना शुरू हो गई। कुछ गणना केंद्रों पर कार्मिकों के टेबल पर कुछ विलंब से पहुंचने व मतपत्रों की छंटाई में विलंब से वोटों की गिनती शुरू हो सकी।
इस बीच गणना को लेकर प्रत्याशियों व समर्थकों में गहमागहमी रही। दोपहर से ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य के नतीजे आने शुरू हो गए।
देर रात करीन नौ बजे चार चक्र की गणना समाप्ति पर तक गहमागहमी के बीच प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य के नतीजे घोषित हो सके। 45 जिला पंचायत सदस्य वार्डों के लिए प्रत्येक विकास खंड के केंद्रों पर गणना जारी रही। रात तक डीडीसी का एक भी नतीजा घोषित नहीं हो सका था।
चक्रवार नतीजे होते रहे घोषित
पंचायत चुनाव की मतगणना के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी रवीश गुप्ता के निर्देश पर चक्र बनाए गए थे। चक्रवार गणना का कार्य सुबह से केंद्रों पर शुरू कराया गया। कंट्रोल रूम के मुताबिक पहले चक्र में 92 टेबलों की गणना पूरी होने तक नौ ग्राम प्रधानों, छह क्षेत्र पंचायत सदस्यों व 18 ग्राम पंचायत सदस्यों के नतीजे आ सके थे।

दोपहर बाद करीब चार बजे तक दूसरे चक्र में 198 टेबलों की गणना का कार्य पूरा हो चुका था। इसमें 54 ग्राम प्रधान, 18 क्षेत्र पंचायत सदस्य व 67 ग्राम पंचायत सदस्य के नतीजे घोषित किया। साढ़े छह बजे तक तीसरे राउंड में 272 टेबलों की गणना में 160 ग्राम प्रधान, 438 ग्राम पंचायत सदस्य व 58 बीडीसी के नतीजे घोषित किए जा सके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed