फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   responsibilty of blocks will be handed over to deputy collector

19 को उपजिलाधिकारियों के हाथों में आ जाएगी ब्लॉकों की कमान

Tue, 16 Mar 2021 11:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
responsibilty of blocks will be handed over to deputy collector
सुल्तानपुर। 19 मार्च को उपजिलाधिकारियों के हाथों में क्षेत्र पंचायतों की कमान आ जाएगी। 18 मार्च को ब्लॉक प्रमुखों का कार्यकाल खत्म हो रहा है। इसे देखते हुए प्रशासन तैयारियों में जुटा है। कार्यकाल समाप्ति को देखते हुए क्षेत्र पंचायतों में लंबित कार्य निपटाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन

18 मार्च को ब्लॉक प्रमुखों का पांच साल का कार्यकाल पूरा हो जाएगा। अभी तक पंचायत चुनाव नहीं होने से क्षेत्र पंचायतें प्रशासकों के हाथों में चलीं जाएंगी। इसे देखते हुए विकास खंडों में प्रमुखों के कार्यकाल में हुए काम को निपटाने का कार्य तेज हो गया है।
विज्ञापन

हाल ही में कराए गए कार्यों समेत अन्य पुराने कार्यों को निपटाने की प्रक्रिया चल रही है। ब्लॉक प्रमुखों का कार्यकाल समाप्त होते देख प्रशासन भी प्रशासक बनाने की तैयारियों में जुटा है। जिले के 14 विकास खंडों में संबंधित उपजिलाधिकारियों को प्रशासक बनाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक पांचों तहसील के उपजिलाधिकारियों के हाथों में प्रशासक का दायित्व सौंपे जाने की तैयारी है। ब्लॉक प्रमुखों के समाप्त हो रहे कार्यकाल की रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। अभी फिलहाल शासन से कोई आदेश नहीं आया है।
प्रशासक देखेेंगे कार्य
जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने बताया कि शासनादेश के तहत ब्लॉकों में प्रशासक बनाए जाएंगे। चुनाव नहीं होने तक प्रशासक ही क्षेत्र पंचायतों का कार्य देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed