फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Resolved to follow the ideals of Baba Saheb

Sultanpur News: बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

Mon, 15 Apr 2024 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 15 Apr 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Resolved to follow the ideals of Baba Saheb
सुल्तानपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर रविवार को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कार्यक्रमों की धूम रही। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में शोभायात्रा निकालकर बाबा साहब के विभिन्न रूपों को प्रदर्शित करके उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। राजनीतिक दलों, विभिन्न संगठनों व प्रशासन की ओर से आयोजन किए गए। इस दौरान लोगों ने बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन



शहर में दि बुद्धिस्ट सोसाइटी व आंबेडकर कल्याण समिति की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। गोपालदास पुल के आंबेडकर पार्क के पास शोभायात्रा का स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सेवानिवृत्त मंडलायुक्त रामप्रसाद ने कहा कि दलितों को समाज में सम्मान का हक बाबा साहब की देन है। कार्यक्रम को प्रांतीय अध्यक्ष श्याम बहादुर बौद्ध, मध्यांचल के दयाराम बौद्व, कैलाशनाथ, धर्मराज बौद्ध ने संबोधित किया।
विज्ञापन



कादीपुर में अपने आवास पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक भगेलू राम ने कहा कि बाबा साहब की अध्यक्षता में बने संविधान से हमारा देश विकसित हो रहा है। आज संविधान बचाने और उसके अनुसार कार्य करने के लिए संकल्प लेने की जरूरत है। अध्यक्षता विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रंजीत यादव और संचालन पूर्व महासचिव अलीम राइन ने किया। कस्बे में नेशनल इंटर काॅलेज के पास शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा पटेल चौक होते हुए पुरानी बाजार गई। नगर पंचायत में बार के पूर्व अध्यक्ष एवं शासकीय अधिवक्ता विनोद श्रीवास्तव ने कहा कि बाबा साहब ने अपने कार्य से समाज की एकता का संदेश दिया। अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोस्तपुर के बभनैया पूरब माेहल्ले के आंबेडकर पार्क में बाबा साहब की प्रतिमा पर भाजपाइयों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष आशुतोष सिंह, अजय सोनी, राम भरत तिवारी मौजूद रहे। कुड़वार के चेरे मिश्र का पुरवा, माधवपुर आचार्य, सोहगौली समेत अन्य गांवों में आयोजन हुए। अखंडनगर बाजार से बेलवाई तक राम अवध के नेतृत्व में जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। अलीगंज बाजार में शोभायात्रा निकालकर बाबा साहब को याद किया गया। झलक फाउंडेशन की ओर से शरबत बांटा गया। इस मौके पर सहदेव कोरी, सुशील कोरी, अनिल कुमार, राम अधार मौजूद रहे।






भाजपा, बसपा व कांग्रेस ने भी किया याद
सुल्तानपुर। जयंती पर भाजपा, बसपा व कांग्रेस ने भी बाबा साहब को याद किया। शहर के गभड़िया के एक मैरिज हाल में बसपा ने डॉ. आंबेडकर की जयंती मनाई। प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि बाबा साहब के संकल्प को पार्टी अध्यक्ष मायावती ने आगे बढ़ाकर दलितों को मजबूत किया है। उन्होंने दलितों को एकजुट रहकर बाबा साहब के संकल्प को साकार करने के लिए प्रेरित किया।


अयोध्या, वाराणसी व देवीपाटन मंडल के कोऑर्डिनेटर घनश्याम चंद्र खरवार ने कहा कि बसपा ही बाबा साहब की असली हिमायती है। बाबा साहब ने ही संविधान में दलितों को हक दिया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार गौतम, जियालाल त्यागी, उदयराज वर्मा आदि मौजूद रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा की अगुवाई में भाजपाइयों ने विकास भवन के सामने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। साथ ही उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

गोलाघाट के केंद्रीय चुनाव कार्यालय पर गोष्ठी में भाजपा अनुसूचित मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुमन राव व कोषाध्यक्ष मनोज पासी ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। भाजपा ने 26 मंडलों व 1832 बूथों पर सामाजिक समरसता दिवस के रूप में डाॅ. आंबेडकर की जयंती मनाई। कांग्रेस ने पार्टी कार्यालय पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उन्हें याद किया। शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि बाबा साहब ने देश को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य किया है। इस मौके पर हौसिला भीम, तेज बहादुर पाठक, सुरेश गौतम, प्रेम भारती, नफीस फारुकी ने अपने विचार रखे। जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने गोसैसिंहपुर, कैथवारा समेत अन्य स्थलों पर आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। आम आदमी पार्टी कार्यालय पर आंबेडकर की जयंती मनाई गई। प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत श्रीवास्तव, बौद्ध प्रांत प्रभारी पूनम, जयप्रकाश यादव ने अपने विचार रखे। जिलाध्यक्ष बृजेश प्रजापति ने सभी के प्रति आभार जताया।



कर्मचारियों को सुनाई संविधान की प्रस्तावना
कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव शुक्ला की अध्यक्षता में आंबेडकर की जयंती मनाई गई। अधिकारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए जीवन पर प्रकाश डाला। संविधान की प्रस्तावना को पढ़कर सुनाया गया। इस मौके पर सीआरओ देवेंद्र सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट वैशाली, अपर उपजिलाधिकारी प्रवीन कुमार मौजूद रहे। विकास भवन में जयंती पर आयोजन किया गया। इस मौके पर डीसी मनरेगा अनवर शेख, डीईएसटीओ आशीष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed