फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Republic Day was celebrated with great enthusiasm

हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस

Thu, 28 Jan 2021 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Republic Day was celebrated with great enthusiasm
सुल्तानपुर। जिले में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। विद्यालयों की ओर से प्रभात फेरी निकाली गई। ध्वजारोहण के बाद खेलकूद, सांस्कृतिक व देशभक्ति के कार्यक्रम आयोजित हुए। पुलिस लाइंस में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने परेड की सलामी ली।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर आठ बजे शहर में छात्रों की ओर से प्रभात फेरी निकाली गई। हाथ में तिरंगा लिए छात्रों ने नारेबाजी की। सवा आठ बजे शहीदों के स्तंभों की साफ-सफाई के बाद माल्यार्पण हुआ। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने झंडारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद डीएम ने अधिकारियों-कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई। जिला जज संतोष राय ने दीवानी न्यायालय में ध्वजारोहण किया। मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स ने विकास भवन में तिरंगा लहराया। अन्य सरकारी व अर्धसरकारी कार्यालयों में भी ध्वजारोहण हुआ।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के स्वास्थ्य व जिले के प्रभारी मंत्री जयप्रताप सिंह ने परेड की सलामी लेने के साथ ही झंडारोहण किया। उन्होंने पुलिस परेड का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार संविधान के अनुरूप कार्य करते हुए आगे बढ़ रही है। उन्होंने गांधीजी के विचारों पर चर्चा करते हुए धर्मनिरपेक्षता व सांप्रदायिक सौहार्द की मजबूती पर जोर दिया। स्वास्थ्य मंत्री ने डीएम रवीश गुप्ता व पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविंद चतुर्वेदी के साथ शांति का प्रतीक कबूतर छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान का संकल्प दिलाया। अच्छी सेवा देने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। छात्र-छात्राओं की ओर से सांस्कृतिक व देशभक्ति के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इसके साथ ही पंत स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
सैनिकों के कल्याण के लिए भी कार्यक्रम आयोजित हुए। शाम को देशभक्ति पर पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालयों में झंडारोहण के बाद खेलकूद प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा ने तिरंगा फहराया। उन्होंने शहीदों व देशभक्तों को नमन करते हुए सरकार के कार्यों को सराहा। कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने ध्वजारोहण करते हुए गांधीजी के विचारों पर चर्चा की। शहर के जीआईसी में प्रधानाचार्य अनिल सिंह ने महिला परिचारिका से गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण कराते हुए महिला सशक्तिकरण की पहल की। उन्होंने परिचारिका से अध्यक्षीय भाषण भी कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed