{"_id":"6935c335e7606d9d050ea236","slug":"report-sought-from-director-of-science-laboratory-in-smack-recovery-case-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-145880-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: स्मैक बरामदगी के केस में विज्ञान प्रयोगशाला के निदेशक से रिपोर्ट तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: स्मैक बरामदगी के केस में विज्ञान प्रयोगशाला के निदेशक से रिपोर्ट तलब
Sun, 07 Dec 2025 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 07 Dec 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। 13 साल पुराने मादक स्मैक बरामदगी के मामले में गवाही के दौरान अदालत में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। इस मामले में पेश हुए माल मुकदमे का पैकेट खुला तो वह ठोस पदार्थ, चूर्ण व पेस्ट के रूप में मिला, जबकि सैंपल में हेरोइन की पुष्टि हुई थी। स्पेशल जज एनडीपीएस एक्ट राकेश यादव ने सैंपल व माल मुकदमे में मिली इस भिन्नता पर शनिवार को विधि विज्ञान प्रयोगशाला के निदेशक से रिपोर्ट तलब किया है।
कोर्ट ने यह पूछा है कि क्या ऐसा बदलाव संभव है। अदालत ने निदेशक के खिलाफ जारी कार्यवाही तामील कराने की जिम्मेदारी एसपी अमेठी को सौंपी है। मामले में सुनवाई के लिए छह जनवरी की तिथि नियत की गई है।
अमेठी जिले के मुसाफिरखाना कोतवाली की पुलिस ने साल 2012 में एक आरोपी के कब्जे से 30 ग्राम स्मैक की बरामदगी बताते हुए जेल भेजने की करवाई की थी। मामले में जांच के लिए भेजे गए सैंपल में आई जांच रिपोर्ट के मुताबिक 5.55 ग्राम हेरोइन पाई गई थी, जबकि मामले की गवाही होने लगी तो माल मुकदमा का पैकेट खुला तो भूरे रंग का ठोस व चूर्ण अवस्था में पदार्थ मिला एवं गहरे काले रंग का पेस्ट पाया गया।
विज्ञापन
अदालत को सैंपल के पैकेट व माल मुकदमा के पैकेट में उपलब्ध पदार्थ में भिन्नता मिली। इस मामले में बड़ी भिन्नता मिलने पर अदालत ने संज्ञान लिया है। अदालत ने निदेशक के खिलाफ जारी कार्यवाही विशेष पत्रवाहक के माध्यम से तामील कराकर उनकी रिपोर्ट अगले तिथि तक प्रस्तुत करने का एसपी अमेठी को आदेश जारी किया है।