फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Repair Work at Pakhrauli Crossing Lasts Four Hours; Vehicles Crawl Along

Sultanpur News: पखरौली क्रॉसिंग पर चार घंटे चला मरम्मत कार्य, रेंगते रहे वाहन

Sat, 23 May 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 23 May 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Repair Work at Pakhrauli Crossing Lasts Four Hours; Vehicles Crawl Along
पखरौली रेलवे क्रॉसिंग पर काम करते मजदूर। स्रोत-रेलवे
भदैंया। पखरौली रेलवे क्रॉसिंग पर शनिवार को ट्रैक मरम्मत कार्य के चलते चार घंटे तक आवागमन ठप रहा। दोपहर 12:15 बजे से शाम 4:15 बजे तक रेलवे की ओर से ब्लॉक लिए जाने से हाईवे पर लोगों ने वैकल्पिक रास्ते का प्रयोग किया। बीच-बीच में जाम लगने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज धूप और उमस के बीच राहगीर घंटों फंसे रहे।
विज्ञापन

रेलवे प्रशासन की ओर से पूर्व सूचना का व्यापक प्रचार-प्रसार न होने से बड़ी संख्या में लोग सीधे क्रॉसिंग तक पहुंच गए। वहां पहुंचने पर रास्ता बंद मिलने से लोगों में नाराजगी दिखी। लंभुआ से हनुमानगंज जा रहे महेश को पखरौली होकर लंबा चक्कर लगाना पड़ा, जिससे समय के साथ ईंधन भी अधिक खर्च हुआ। दोमुहा से रिश्तेदारी में बाजार जा रही कांती को वाहन छोड़ पैदल बाजार तक जाना पड़ा। क्रॉसिंग बंद होने के दौरान छोटे वाहन चालक गांवों के संपर्क मार्गों से निकलते रहे, जिससे उन रास्तों पर भी दबाव बढ़ गया।
विज्ञापन

हाईवे पर पुलिस बल तैनात रहा, लेकिन डायवर्जन वाले मार्ग संकरे होने से यातायात प्रभावित होता रहा। ट्रेनों का संचालन कॉशन पर जारी रहा। वाराणसी रेंज के सीनियर सेक्शन इंजीनियर रामनरेश ने बताया कि रेलवे ट्रैक की मरम्मत और सुरक्षा मानकों को दुरुस्त करने के लिए ब्लॉक लिया गया था। कार्य पूरा होने के बाद शाम को रेलवे क्रॉसिंग पर आवागमन बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं दी गई पूर्व सूचना
क्रॉसिंग बंद होने की जानकारी समय से न मिलने के कारण एंबुलेंस, स्कूली वाहन और बाजार जाने वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ी। स्थानीय लोगों का कहना रहा कि यदि पहले से सूचना दी जाती तो लोग वैकल्पिक मार्ग चुन सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed