{"_id":"6ab2cc662ae6b597df0aae94","slug":"remaining-cross-examination-of-the-witness-in-the-vijay-narayan-murder-case-on-october-8-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-165615-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: विजय नारायण हत्याकांड में गवाह की शेष जिरह आठ अक्तूबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: विजय नारायण हत्याकांड में गवाह की शेष जिरह आठ अक्तूबर को
Wed, 23 Sep 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। विजय नारायण सिंह हत्याकांड में मंगलवार को एडीजे प्रथम की अदालत में अभियोजन गवाह अनुज शर्मा के जिरह की कार्यवाही पूरी नहीं हो सकी। अदालत ने गवाह की शेष जिरह के लिए आठ अक्तूबर की तारीख तय की है।
कोतवाली नगर के नरायनपुर निवासी सतीश नारायण सिंह ने सात अप्रैल 2024 को निजी होटल के सामने अपने भाई विजय नारायण सिंह की गोली मारकर की गई हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अंबेडकर नगर जिले के महरुआ निवासी अजय सिंह सिलावट व अन्य को नामजद किया गया थ। पुलिस ने अकेले अजय सिंह सिलावट के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। शेष आरोपियों को विवेचक ने क्लीनचिट दे दी थी। वादी ने नामजद होने के बाद क्लीनचिट पाए आरोपी दीपक मिश्र, जयंत मिश्र व विनय तिवारी को तलब करने के लिए दोबारा अर्जी दी थी। उसे अदालत ने खारिज करते हुए शेष अभियोजन साक्ष्य के लिए कार्यवाही नियत कर दी थी। संवाद