फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Religious procession in Amethi

हनुमानगढ़ी से धूमधाम से निकली शोभायात्रा

Fri, 29 Jan 2016 10:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी Updated Fri, 29 Jan 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
Religious procession in Amethi

शहर स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर में राम दरबार, राधा-कृष्ण, शीतला माता, शिव पार्वती व शिव लिंग स्थापित होने से पूर्व शुक्रवार को लोगों के दर्शन-पूजन के लिए निकली शोभायात्रा में मानों जनसैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं की ओर से पूरे शहर को भगवा रंग में सजाया गया था। सुबह दस बजे से देर शाम तक पूरे शहर में जयश्री राम व रामनाम की गूंज सुनाई दे रही थी।

विज्ञापन



हनुमानगढ़ी मंदिर से निकली शोभायात्रा में शामिल होने के लिए शुक्रवार को मानों पूरा जनसैलाब उमड़ पड़ा था। हनुमानगढ़ी मंदिर परसिर में राम दरबार, राधा-कृष्ण, शिव पार्वती, शीतला माता व शिवलिंग की स्थापना होनी है। इन मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के लिए पूजन का कार्यक्रम 26 जनवरी से शुरू हुआ था। शुक्रवार को मंदिर में स्थापित होने वाली मूर्तियों को एक रथ पर सजाकर शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं की ओर से पूरीे शहर को भगवा रंग के गुब्बारे, झंडे-बैनर से सजाया गया था।
विज्ञापन


सुबह करीब एक बजे हनुमानगढ़ी से निकली शोभायात्रा ने शहर के प्रसिद्ध पीठ गायत्री मंदिर व देवी पाटन माता मंदिर सहित पूरे शहर में भ्रमण किया। इस दौरान जगह-जगह लोग स्थापित होने वाली मूर्तियों का दर्शन पूजन कर रहे थे। सुबह से देर शाम तक पूरे शहर में निकली दर्जनों झांकियों के साथ सैकड़ों लोग बैंडबाजे की धुन पर थिरकते रहे। यात्रा में उमड़ी भीड़ भरत मिलाप व दशहरा मेले का अहसास करा रही थी। पूरे दिन शहर में जयश्री राम व रामनाम की धुन सुनाई देती रही। देर शामयात्रा हनुमानगढ़ी मंदिर पर आकर समाप्त हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed