{"_id":"5edbbda18ebc3e906b602f44","slug":"religious-places-will-be-opened-for-devotees-from-tomorrow-sultanpur-news-lko524768461","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे धार्मिक स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे धार्मिक स्थल
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में सोमवार से भक्तों के लिए सभी धार्मिक स्थल खोल दिए जाएंगे। मस्जिदों, गुरुद्वारों, चर्च और मंदिरों में आम नागरिक पूजा-पाठ कर सकेंगे। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं। मंदिरों में सैनिटाइजेशन का कार्य शुरू हो गया है।
शासन ने धार्मिक स्थलों को खोलने को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत धार्मिक स्थलों को तमाम नियमों का पालन भी करना होगा और साथ ही यहां आने वाले श्रद्धालुओं को भी सख्त अनुशासित नियम के तहत ही पूजा-अर्चना की अनुमति दी जाएगी।
शहर के चौक स्थित हनुमानगढ़ी के पुजारी पंडित रमाकांत पांडेय ने कहा कि शासन के आदेशानुसार आठ जून से मंदिर खोला जाएगा। एक बार में यहां केवल एक श्रद्धालु के प्रवेश की अनुमति होगी। मंदिर में सैनिटाइजेशन की व्यवस्था की जा रही है। मंदिर के घंटियों से लेकर मूर्तियों तक को छूने पर प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा श्रद्धालुओं को जूते-चप्पल अपने वाहनों के पास ही उतारने होंगे।
विज्ञापन
शहर के शाहगंज चौराहा स्थित लाला बैजूशाह मंदिर के पुजारी व कथा व्यास पं. बृजेश शास्त्री ने कहा कि सोमवार से सभी धार्मिक स्थल खुल जाएंगे। एक बार में सिर्फ पांच लोग ही मंदिर में दर्शन करने के लिए प्रवेश कर सकेंगे। इसके लिए मास्क पहनना जरूरी है। जूता-चप्पल बाहर निकालना होगा। मूर्ति व धार्मिक ग्रंथ को छूने की मनाही रहेगी।
शहर से सटे लोहरामऊ स्थित दुर्गा माता मंदिर के पुजारी पं. राजेंद्र प्रसाद मिश्र ने कहा कि आठ जून से सुबह से शाम तक मंदिर के दरवाजे खुले रहेंगे। इस दौरान आने वाले माता रानी के भक्त उनका दर्शन कर सकेंगे। दर्शन करने वाले श्रद्घालुओं के लिए शारीरिक दूरी व मास्क का प्रयोग अनिवार्य होगा। इसके पहले सुबह और शाम मंदिर खोलकर पूजा व आरती होती थी।
शहर के चौक स्थित जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना अब्दुल लतीफ ने कहा कि शासन की गाइडलाइन के मुताबिक सोमवार से मस्जिदों में नमाज अदा की जा सकेगी। मस्जिद के अंदर लोगों के बीच दूरी सुनिश्चित की जाएगी। इनमें अन्य जरूरी सावधानी बरतने की भी सलाह दी गई है। इसके अलावा मस्जिद में शारीरिक दूरी सुनिश्चित कराने के साथ ही लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य रहेगा।