फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Relief from sultry heat received by rain with strong wind

तेज हवा के साथ हुई बारिश से मिली उमस भरी गर्मी से राहत

Mon, 21 Sep 2020 09:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
Relief from sultry heat received by rain with strong wind
सुल्तानपुर। जिले में सोमवार को दोपहर बाद मौसम के बदले रुख से तेज हवा के साथ हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई है। कई जगहों पर बूंदाबांदी हुई है। बारिश के दौरान तेज हवा के कारण करौंदीकलां क्षेत्र में धान की फसल जमीन पर गिर गई है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में आसमान में हल्के बादल छाए रहने और कहीं-कहीं पर हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह के समय से ही आसमान में बादल छाए रहे। पुरवा हवा चलने के कारण लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे। दोपहर बाद मौसम का रुख अचानक बदल गया और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। शहर समेत कई जगहों पर कुछ देर तक बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई। कई इलाकों में केवल बूंदाबांदी हुई है।
विज्ञापन

बारिश के दौरान करौंदीकलां क्षेत्र में तेज हवा चलने के कारण धान की फसल खेत में गिर गई है। इससे फसल में नुकसान होने के आसार है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में आसमान में हल्के बादल छाए रहने और कहीं-कहीं पर हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया है। नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रोद्योगिक विश्वविद्यालय नरेंद्र नगर कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

करौंदीकलां। क्षेत्र में सोमवार को दोपहर बाद तेज हवा के साथ हुई बारिश से धान की फसल खेत में गिर गई है। इससे जिन किसानों की फसल ज्यादा अच्छी थी, उनका ज्यादा नुकसान हुआ है। ज्यादातर किसानों की फसल में बालियां लगभग तैयार होने की कगार पर हैं। किसान सुधाकर मिश्र, अवधेश मिश्र, श्रीप्रकाश मिश्र, जटाशंकर, राजेश ने बताया कि बारिश से फसल की सिंचाई में मदद मिली है, लेकिन फसल गिर जाने से नुकसान हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed