{"_id":"6855ae993bdc1c8f240a8834","slug":"relatives-buried-bodies-after-arrest-of-accused-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-135453-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: आरोपियों के गिरफ्तारी के बाद माने परिजन, दफनाया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: आरोपियों के गिरफ्तारी के बाद माने परिजन, दफनाया शव
Sat, 21 Jun 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
दोस्तपुर ( सुल्तानपुर)। गोशैसिंहपुर गांव में आम तोड़ने के विवाद में गत दिनों मारपीट में घायल ग्रामीण की बृहस्पतिवार को लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में मौत हो गई थी। देररात परिजन शव लेकर घर पहुंचे। दोस्तपुर पुलिस ने दर्ज केस में धारा बढ़ाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की कार्रवाई के बाद शुक्रवार को गांव के कब्रिस्तान में कड़ी सुरक्षा के बीच शव दफनाया गया।
गोशैसिंहपुर निवासी इब्राहिम अंसारी (48) सात जून की दोपहर गांव के बाग में बकरी चराने गए थे। आरोप है कि दानूपट्टी, गोशैसिंहपुर निवासी बाॅबी और सौरभ पेड़ से आम तोड़ रहे थे। आम तोड़ने से मना करने पर आरोपियों ने उन्हें मारापीटा था। घायल इब्राहिम की लखनऊ के बलरामपुर चिकित्सालय में बृहस्पतिवार सुबह मौत हो गई थी। देर रात को शव लेकर परिजन घर पहुंचे थे।
परिजन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर प्रदर्शन की तैयारी में थे। तभी दोस्तपुर पुलिस गोशैसिंहपुर गांव पहुंची। पुलिस ने परिजनों को बताया कि इब्राहिम के भाई नवाब की ओर से दर्ज कराए गए केस में धाराएं बढ़ा दी गई हैं। दोनों आरोपियों बाॅबी और सौरभ को गिरफ्तार कर लिया गया है। परिजन थाने पर पहुंचे, वहां पर आरोपियों की गिरफ्तारी देखकर संतोष जाहिर किया। शुक्रवार की नमाज के बाद गांव के कब्रिस्तान में इब्राहिम का शव दफनाया गया।
विज्ञापन
दोस्तपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गांव में स्थिति शांतिपूर्ण है।