{"_id":"60afddaf8ebc3e282f500d0f","slug":"rejuvenation-of-schools-is-now-newly-elected-village-s-head-responsibility-sultanpur-news-lko579838819","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नवनिर्वाचित प्रधानों के जिम्मे स्कूलों का कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नवनिर्वाचित प्रधानों के जिम्मे स्कूलों का कायाकल्प
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। बेसिक शिक्षा परिषद से जुड़े विद्यालयों को 14 मानकों पर संतृप्त करने की योजना अब नवनिर्वाचित प्रधानों के जिम्मे होगी। जिले के 764 विद्यालय ऐसे हैं, जहां इस योजना के तहत कार्य पूर्ण नहीं हुए हैं।
जिले में बेसिक शिक्षा परिषद से जुड़े 2068 विद्यालय संचालित है। इसमें 1456 प्राथमिक विद्यालय, 345 उच्च प्राथमिक विद्यालय व 267 कंपोजिट स्कूल शामिल हैं। इन विद्यालयों में ग्राम पंचायत निधि से ऑपरेशन कायाकल्प योजना के अंतर्गत सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जा रहा था।
इसी बीच दिसंबर में ग्राम प्रधानों का कार्यकाल खत्म हो गया था। एडीओ पंचायत व सेक्रेटरी के जिम्मे गांव की व्यवस्था हो गई थी। इससे कार्य की प्रगति धीमी हो गई थी। पंचायत चुनाव की अधिसूचना घोषित होने की वजह से कायाकल्प योजना पर ब्रेक लग गया था।
विज्ञापन
अब ऑपरेशन कायाकल्प योजना के बचे कामों को पूर्ण कराने का जिम्मा नवनिर्वाचित प्रधानों के ऊपर आ गया है। इस योजना के अंतर्गत हैंडवॉशिंग यूनिट, पेयजल व्यवस्था, प्रसाधन, टाइलीकरण, रैंप निर्माण व विद्युतीकरण आदि काम कराए जाने हैं।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीवान सिंह यादव ने बताया कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने क्षेत्र के संबंधित विद्यालयों के हेडमास्टर से संपर्क कर नवनिर्वाचित प्रधानों से समन्वय स्थापित करें। विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प योजना के काम फिर से शुरू कराने हैं।
गुणवत्तापूर्ण कराएं कार्य
सभी खंड शिक्षा अधिकारियों व प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया गया है कि अपने विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प योजना का काम गुणवत्तापूर्ण कराएं। ताकि नौनिहालों को उसका पूर्ण लाभ मिल सके। जहां पर 14 बिंदुओं पर काम पूरा नहीं हुआ है, वहां युद्ध स्तर पर कार्य कराया जाना है।
- दीवान सिंह यादव, बीएसए।