फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Rehan working on the assignment of Priyanka Vadra

प्रियंका वाड्रा के एसाइनमेंट पर काम कर रहे रेहान

Fri, 10 Jul 2015 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Fri, 10 Jul 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन

प्रियंका चाहती हैं कि रेहान यह समझें कि रईसी के अलावा भी कोई जिंदगी होती है, जो गांवों में बसती है। बिना उसकी समझ के समग्र भारत को नहीं जाना जा सकता। प्रियंका की यह कोशिश को भविष्य में बेटे को सियासत की दुनिया में दाखिल कराने की योजना के रूप में भी देखी जा रही है।

विज्ञापन


गांव-गिरांव की मड़ई हो या फिर शहर की अट्टालिका, प्रियंका वाड्रा हर जगह बखूबी घुल-मिल जाती हैं। ग्रामीण जीवन के रहन-सहन की गहरी समझ ही उन्हें लोगों का मुरीद बना देती है। इसी व्यवहारिक जीवन की समझ वे अपने बच्चों में भी विकसित करना चाहती हैं।
विज्ञापन


वे चाहती हैं कि उनके बच्चे ग्रामीण जीवन को अच्छी तरह समझें। ग्रामीणों का रहन-सहन देखें। उनका खान-पान देखें। बच्चे यह समझें कि सिर्फ रईसी ही जीवन नहीं है। अपनी इसी सोच के तहत उन्होंने अपने बेटे रेहान को ग्रामीण जीवन की समझ विकसित करने का एसाइनमेंट दे रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बचपन में अपनी मां प्रियंका वाड्रा, मामा राहुल गांधी और नानी सोनिया गांधी की उंगली पकड़कर अमेठी पहुंचने वाले रेहान ने इसके लिए रायबरेली और अमेठी का चयन किया है। इसी कवायद के तहत रेहान पांच जुलाई को अमेठी पहुंचे। उन्होंने गौरीगंज के कौहार गांव में स्वयं सहायता समूह से जुड़े लोगों के साथ रात बिताई। वहीं खाया-पीया।

दूसरे दिन वे रायबरेली चले गए। छह तारीख की रात उन्होंने रायबरेली जिले के एक गांव में बिताई। सात जुलाई को वहीं से दिल्ली चले गए। नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर एक सूत्र ने बताया कि बीते लोकसभा चुनाव के बाद रेहान का अमेठी और रायबरेली का यह तीसरा दौरा है।


इसके पहले प्रियंका वाड्रा की बेटी मिराया भी अमेठी आ चुकी हैं। हालांकि सुरक्षा के दृष्टिगत प्रियंका वाड्रा के बच्चों के अमेठी आने की जानकारी अति गोपनीय रखी जाती है। यहां तक कि जिला प्रशासन और कांग्रेस के बड़े नेताओं तक को इसकी भनक नहीं लगती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed