फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   registration of 14558 women workers under mission shakti

मिशन शक्ति के तहत 14,558 महिला श्रमिकों का पंजीयन

Sat, 13 Mar 2021 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
registration of 14558 women workers under mission shakti
सुल्तानपुर। शहर के रुद्रनगर मोहल्ले में स्थित श्रम विभाग कार्यालय में शनिवार को मिशन शक्ति के अंतर्गत जागरूकता गोष्ठी हुई। गोष्ठी में शामिल महिला निर्माण श्रमिकों को अधिकारियों ने श्रम विभाग से संचालित योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

श्रम विभाग कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत संचालित कल्याणकारी योजनाओं के बारे में महिला निर्माण श्रमिकों को जानकारी दी गई।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत अब तक 14,558 महिला निर्माण श्रमिकों का श्रम विभाग में पंजीयन किया जा चुका है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी अलंकृता उपाध्याय ने महिलाओं को समान पारिश्रमिक अधिनियम, मातृत्व हितलाभ अधिनियम व कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न प्रतिषेध अधिनियम के प्रावधानों के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रम प्रवर्तन अधिकारी अनुराग त्रिपाठी ने महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 100, 112, 1090 के बारे में बताया। इसके अलावा गोष्ठी में आईं महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

इस मौके पर सहायक लेखाकार दीपक मौर्य, उमा मौर्या, मक्खन लाल, दुर्गेश कुमार, मनोज कुमार, प्रभात कुमार, समाजसेवी रणजीत सिंह सलूजा, मनोज शुक्ला, जय प्रकाश, भानमती, रंजना, देवकली, ज्योति, दीपा, नसरीन बानो, अमरावती, सावित्री देवी, उर्मिला देवी, सोनिया, सुभद्रा समेत तमाम महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed