{"_id":"d710f72e1c3456783b2593dbddf209cc","slug":"recovery-from-construction-incharge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण प्रभारियों से होगी रिकवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण प्रभारियों से होगी रिकवरी
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Fri, 19 Jun 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूलों बच्चों व परिसर को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से सर्व शिक्षा अभियान के तहत वित्तीय वर्ष 2012-13 में संग्रामपुर ब्लॉक के आठ स्कूलों में बाउंड्रीवॉल निर्माण को स्वीकृति दी गई थी। स्वीकृति के बाद 1,700 मीटर बाउंड्रीवॉल निर्माण के लिए प्रभारियों की नियुक्ति कर खाते में (1105 रुपये प्रति मीटर की दर से) 18 लाख 78 हजार 500 रुपये भेजे गए थे।
निर्माण प्रभारियों की ओर से कार्य पूर्ण होने की रिपोर्ट मिलने के बाद विभाग ने बाउंड्रीवॉल का स्थलीय सत्यापन कराया तो पता चला कि 1,700 मीटर के सापेक्ष मात्र 1,059 मीटर बाउंड्रीवॉल का निर्माण कराया गया था। बड़े पैमाने पर हुई गड़बड़ी पकड़ में आने के बाद विभाग ने सभी निर्माण प्रभारियों को सात लाख आठ हजार 305 रुपये की रिकवरी का नोटिस जारी किया है।
बीएसए आनंद कुमार पांडेय की ओर से नोटिस जारी होने के बाद निर्माण प्रभारियों में हड़कंप मचा है। बीएसए ने बताया कि रुपये नहीं जमा करने पर संबंधित के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएग।
विज्ञापन
जिन स्कूलों के निर्माण प्रभारियों को रिकवरी नोटिस जारी की गई है उसमें प्राथमिक विद्यालय जरौटा, प्रावि बड़गांव, प्रावि गर्गन, प्रावि खौंपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय भावलपुर, उप्रावि कनू पूरे घीसा, उप्रावि सरैया कनू और उप्रावि सरैया बड़गांव के निर्माण प्रभारी शामिल हैं।