फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   recovered

सागौन की लकड़ी पकड़ने पर डिप्टी रेंजर को मिली धमकी, केस दर्ज

Tue, 10 May 2022 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
recovered
लंभुआ में ट्रॉली पर लदी लकड़ी। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। लंभुआ क्षेत्र में शनिवार की रात सागौन की कीमती लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ने पर डिप्टी रेंजर को एक ठेकेदार ने धमकी दी। डिप्टी रेंजर ने पुलिस की मदद से ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत लकड़ी को सीज करने के साथ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

वधूपुर बाजार में शनिवार की रात डिप्टी रेंजर धीरेंद्र यादव ने ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लदी सागौन की कीमती लकड़ी को पकड़ लिया। आरोप है कि सूचना लगते ही ठेकेदार मौके पर पहुंचा और डिप्टी रेंजर को धमकाने लगा। डिप्टी रेंजर ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस के सहयोग से लकड़ी लदी ट्रैक्टर ट्रॉली को डिप्टी रेेंजर ने थाने पर पहुंचाकर सीज कर दिया।
विज्ञापन

डिप्टी रेंजर की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक ननकऊ तथा ठेकेदार गुड्डू सिंह निवासी खुनशेखपुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। डिप्टी रेंजर के मुताबिक लकड़ी का कोई परमिट नहीं दिखाया गया। क्षेत्रीय वनाधिकारी मो. इब्राहिम ने कहा कि पेड़ काटे जाने की जांच की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक नर्वदेश्वर तिवारी ने बताया कि डिप्टी रेंजर की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed