फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   reckless teacher suspend

लापरवाह शिक्षिका पर निलंबन की गाज

Sat, 25 Jul 2015 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Sat, 25 Jul 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन

जिलाधिकारी के आदेश पर एक साथ कराए गए विद्यालयों के निरीक्षण में अनुपस्थित पाई गई शिक्षिका पर निलंबन की गाज गिरी है। शिक्षिका ने अगले दिन विद्यालय पहुंचने पर अनुपस्थित के आगे अधिकारी के हस्ताक्षर को काटकर अपना कर दिया था। इससे पहले उस पर एमडीएम रजिस्टर के चार पन्ने फाड़ देने का भी आरोप है। बीएसए ने शनिवार को शिक्षिका को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


डीएम के आदेश पर बीते 22 जुलाई को जिले भर के अधिकारियों ने विद्यालयों का निरीक्षण किया था।  सभी ब्लॉक, तहसील व जनपदीय अधिकारियों की रिपोर्ट की फीडिंग के दौरान मात्र एक शिक्षिका निरीक्षण तिथि को अनुपस्थित मिली है। बीएसए रमेश यादव ने बताया कि पशु चिकित्साधिकारी कूरेभार की रिपोर्ट के मुताबिक 22 जुलाई को कूरेभार ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय अंगनाकोल की सहायक अध्यापिका मीरा मौर्या अनुपस्थित थीं।

विज्ञापन


आरोप है कि अगले दिन वे स्कूल पहुंचीं तो रजिस्टर पर चिकित्साधिकारी का दर्ज हस्ताक्षर काटकर अपना हस्ताक्षर कर दिया है। बीएसए के मुताबिक इसके पहले भी शिक्षिका पर एमडीएम रजिस्टर का चार पन्ना फाड़ने का आरोप लग चुका है। इन्हीं आरोपों में शिक्षिका मीरा मौर्या को निलंबित करते हुए खंड शिक्षाधिकारी धनपतगंज कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। साथ ही शिक्षिका से स्पष्टीकरण मांगते हुए बीईओ से प्रकरण की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed