फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Rasm Adayagi becomes block day, distance is becoming FariyadiRasm Adayagi becomes block day, distance is becoming Fariyadi

Sultanpur News: रस्म अदायगी बना ब्लॉक दिवस, दूरी बना रहे फरियादी

Thu, 17 Jul 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 17 Jul 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Rasm Adayagi becomes block day, distance is becoming FariyadiRasm Adayagi becomes block day, distance is becoming Fariyadi
सुल्तानपुर। प्रत्येक माह के पहले और तीसरे बुधवार को ब्लॉकों में लगने वाले ब्लॉक दिवस अधिकांश जगहों पर रस्म अदाएगी भर बनते जा रहे हैं। समस्याओं का निस्तारण नहीं होने से फरियादियों ने दूरी बनाना शुरू कर दी है। जिला स्तरीय अधिकारी भी ब्लॉक दिवस में जाने से किनारा कर रहे हैं। बुधवार के ब्लॉक दिवस में भी ऐसा नजारा दिखा। हालांकि, इसमें अधिकारी मौसम की वजह बता रहे हैं।
विज्ञापन

परिवार रजिस्टर की नकल देने के निर्देश
समय- 11:34 बजे।
स्थान-कुड़वार
कुड़वार (सुल्तानपुर)। क्षेत्र पंचायत सभागार में खंड विकास अधिकारी नीलिमा गुप्ता जनसुनवाई के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ बैठी थीं। इस बीच प्रतापपुर प्रथम गांव के रमेश कुमार जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए पहुंचे। कुछ देर बाद मुडु़ई नेवादा के जुनैद अहमद परिवार रजिस्टर की नकल के लिए पहुंचे। बीडीओ ने संबंधित पंचायत सचिवों को समस्या निस्तारित करने के निर्देश दिए। हालांकि दिवस में शिक्षा, जल निगम, विद्युत, खाद्य आपूर्ति, राजस्व व बाल विकास विभाग के जिम्मेदार गायब रहे। बीडीओ ने ब्लाॅक दिवस में गैर हाजिर लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। इस मौके पर एडीओ आईएसबी सुभाष सिंह, प्रभारी एडीओ पंचायत संतोष पाल समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

ब्लॉक दिवस में आई एक शिकायत
समय- 1:00 बजे।
स्थान-भदैंया
भदैंया (सुल्तानपुर)। ब्लॉक में खंड विकास अधिकारी शिवप्रताप अपने अधीनस्थों के साथ बैठे थे। भदैंया क्षेत्र में बारिश हो रही थी। काफी देर बाद झौवारा निवासी भुलई पहुंचे। उन्होंने दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने का प्रार्थना पत्र दिया। बीडीओ ने निस्तारण के लिए प्रार्थना पत्र को स्वास्थ्य विभाग के पास भेजा है। इसके अलावा कोई नहीं पहुंचा। इस मौके पर एडीओ पंचायत सतीशचंद्र श्रीवास्तव व कुछ पंचायत सचिव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आई एक शिकायत, मिला आश्वासन
समय: 12:30 बजे
स्थान: प्रतापपुर कमैचा
चांदा (सुलतानपुर)। विकासखण्ड प्रतापपुर कमैचा में ब्लॉक दिवस की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी विमलेश चंद्र त्रिवेदी ने की। इस दौरान केवल एक शिकायत दर्ज की गई, जिसमें प्रतापपुर कमैचा निवासी पवन दुबे ने शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया कि गांव में स्थित पंचायत भवन में कोई भी अधिकारी नहीं बैठता है। शिकायत का संज्ञान लेते हुए खंड विकास अधिकारी ने समाधान का भरोसा दिलाया। इस मौके पर बृजेश कुमार, सियाराम वर्मा, अरुण मौर्य, सुरेन्द्र प्रताप सिंह व दिनेश तिवारी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed