फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   rape with student

नाबालिग छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, बनाया वीडियो

Fri, 31 Jan 2020 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
rape with student
अमेठी। थाना क्षेत्र संग्रामपुर में विद्यालय से पढ़कर घर लौट रही छात्रा के साथ पड़ोसी गांव के एक युवक ने दुष्कर्म किया। साथ ही अपने एक साथी की मदद से वीडियो भी बना लिया और वायरल करने धमकी दी। घटना के बाद छात्रा की तबीयत बिगड़ने पर परिवारीजनों को पता चला। पीड़िता के मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी कक्षा दस की छात्रा है। वह अपने घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर जिले की सीमा से सटे जनपद प्रतापगढ़ के एक विद्यालय में पढ़ती है। 25 जनवरी की शाम वह विद्यालय से पढ़कर घर वापस जा रही थी। रास्ते में पड़ोसी गांव का युवक सूरज उसे झाड़ियों में खींच ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

इतना ही नहीं सूरज ने वहां मौजूद अपने एक साथी से घटना का वीडियो भी बनवा लिया। आरोपी ने किसी से बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। पीड़ित छात्रा की तबीयत बिगड़ने पर घर वालों को घटना का पता चला। परिवारीजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को परिवारीजनों के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध केस दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष विश्वनाथ यादव ने बताया कि पॉक्सो सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed