फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Rape victim girl had attempted suicide

Sultanpur News: दुष्कर्म का शिकार युवती ने किया था आत्महत्या का प्रयास

Wed, 07 Feb 2024 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 07 Feb 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Rape victim girl had attempted suicide
सुल्तानपुर। शहर के गोलाघाट स्थित पुल से गत सोमवार को गोमती नदी में छलांंग लगाने वाली युवती की जान बच गई है। उसने खुदकुशी की कोशिश करने की वजह कोतवाली पुलिस को बताई। पीड़िता ने कादीपुर के एक कस्बे में स्थित एक निजी अस्पताल के दूसरे धर्म के चिकित्सक पर झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। शादी की बात करने पर चिकित्सक के इंकार करने पर उसने खुदकुशी का प्रयास किया। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी चिकित्सक के खिलाफ केस दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सोमवार को कोतवाली नगर के गोलाघाट स्थित पुल से एक छात्रा ने गोमती नदी में छलांग लगा दी थी। जिसके बाद आसपास के लोगों की वहां भीड़ जमा हो गई थी। लोगों ने घटना की सूचना फौरन कोतवाली नगर पुलिस को दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से छात्रा को नदी से बाहर निकलवाया और इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया था।
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने जांच की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। छात्रा ने कोतवाली पुलिस को बताया कि वह कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक कस्बे की रहने वाली है। आरोप लगाया कि शादी का झांसा देकर कोतवाली कादीपुर के तवक्कलपुर नगर निवासी डॉ. आजाद खान उसके साथ दो वर्षों से दुष्कर्म करता रहा। उसने शादी से इंकार किया तो छात्रा ने आत्महत्या का प्रयास किया। छात्रा के बयान के बाद पुलिस ने आरोपी चिकित्सक को हिरासत में ले लिया है। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक श्रीराम पांडेय ने बताया कि आरोपी चिकित्सक सूरापुर कस्बे में एक अस्पताल का संचालन करता है। युवती उसी अस्पताल में काम करती थी। जानकारी के अनुसार चिकित्सक इसके पहले भी एक गैर धर्म की युवती से शादी कर चुका है। युवती दूसरे दिन भी कोतवाली नगर में मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed