फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   rape

मासूम के साथ अधेड़ ने की दरिंदगी

Wed, 13 Jul 2022 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
rape
सुल्तानपुर। चार दिन पूर्व अधेड़ ने एक बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। परिवारीजनों को बच्ची तालाब के पास लहूलुहान मिली। बच्ची ने जोंक काटने की बात परिजनों को बताई तो उसका उपचार घर पर ही होता रहा। मंगलवार को तकलीफ बढ़ जाने पर परिजन बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां महिला चिकित्सक ने दुष्कर्म की बात बताई। उसके बाद परिजन देर शाम दोस्तपुर थाने पहुंचे और एसपी के सामने पेश होकर पूरी बात बताई। एसपी के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

दोस्तपुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली सात वर्षीय बच्ची चार दिन पूर्व घर में अकेली थी। उसके माता-पिता अंबेडकरनगर गए थे। इस बीच बच्ची को घर के पास अकेला पाकर गांव का ही राम किशोर (45) मछली पकड़ने के बहाने उसे गांव के बाहर स्थित तालाब के पास ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। देर शाम बच्ची के माता-पिता वापस घर पहुंचे तो वह नहीं मिली। तलाश के दौरान बच्ची तालाब के पास खून से लथपथ मिली थी। बच्ची ने उस समय जोंक के काटने की बात बताई थी।
विज्ञापन

लिहाजा परिवारीजन घर पर ही उसका उपचार कर रहे थे। मंगलवार को बच्ची को दर्द ज्यादा होने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल अंबेडकरनगर पहुंचे, जहां महिला चिकित्सक ने जांच की और बच्ची के साथ दुराचार होने की बात बताई। बच्ची को लेकर परिवारीजन दोस्तपुर थाने पहुंच गए जहां एसपी सोमेन बर्मा भी मोजूद थे। माता-पिता ने एसपी से पूरी घटना बताई। एसपी के आदेश पर केस दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed