{"_id":"57c70cd74f1c1b3c362cb299","slug":"rani-sati-procession-in-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"राणी सती दादी की निकली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राणी सती दादी की निकली शोभायात्रा
Amarujala Bureau
Updated Wed, 31 Aug 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
शोभायात्रा में शामिल हुई महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री राणी सती दादी मंदिर समिति के तत्वावधान में बुधवार को राणी सती दादी की शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा शहर के गल्ला मंडी से निकलकर चौक, शाहगंज, डाकखाना चौराहा, बस स्टेशन समेत कई प्रमुख मार्गों से होते हुए सीताकुंड घाट पर पहुंच राणी सती दादी मंदिर के पास समाप्त हुई।
विज्ञापन
फूलों से सजे रथ पर सवार राणी सती मां की मनोहारी छवि भक्तों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। राजस्थानी परिधान में महिलाएं नाचते-गाते मां का जयकारा लगा रही थीं। जगह-जगह रास्ते में शोभा यात्रा का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
समिति के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश ने बताया कि दो दिवसीय शोभा यात्रा का बृहस्पतिवार केे समापन किया जाएगा। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्घालु शामिल रहे।
विज्ञापन