{"_id":"65c930d80c84fec5d3033314","slug":"rana-ajits-son-filed-a-case-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-109539-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: राणा अजीत के बेटे ने दर्ज कराया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: राणा अजीत के बेटे ने दर्ज कराया केस
Mon, 12 Feb 2024 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 12 Feb 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
अखंडनगर (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र अखंडनगर के कुंदाभैरोपुर के नेमपुर घाट के पास शनिवार रात हुई फायरिंग के मामले में राणा अजीत के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। फायरिंग में घायल ड्राइवर का लखनऊ में ऑपरेशन किया गया। अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
अखंडनगर थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव निवासी राणा अजीत प्रताप सिंह के पुत्र अविजित प्रताप सिंह शनिवार रात अपने चार पहिया वाहन से ड्राइवर सुदीप सिंह निवासी बरुवा सकरवारा थाना दोस्तपुर के साथ सुल्तानपुर से अपने घर जा रहे थे।
पूर्वाचल एक्सप्रेसवे की साइड लेन से वे सभी सहगिया मोड़ तक पहुंचे। अविजित का आरोप है कि तभी एक चार पहिया वाहन ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक किया। ओवरटेक करने वाला वाहन चालक आगे-आगे धीमी गति से चलने लगा। हार्न बजाने पर भी उसने पास नहीं दिया। इसके बाद नेमपुर की तरफ गाड़ी मुड़ गई।
विज्ञापन
अविजित वीरेंद्र प्रताप सिंह स्मारक जनता पीजी कॉलेज कुंदाभैरोपुर जाना चाह रहे थे। कॉलेज पहुंचने के बाद उनके चालक सुदीप ने आगे चल रही गाड़ी को ओवरटेक करके रोका। तब उस गाड़ी से विजय प्रताप दुबे निवासी दादूपुर थाना अखंडनगर नीचे उतरा। इस दौरान अविजित व विजय प्रताप के बीच कहासुनी भी हुई। इसके बाद विजय अपनी गाड़ी में बैठ गया।
उधर अविजित का चालक सुदीप गाड़ी मोड़कर कॉलेज की तरफ ले आया। वहां अविजित खड़े थे। करीब 20 मीटर दूर गाड़ी खड़ी करके विजय प्रताप ने अविजित की तरफ बढ़ते हुए अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चला दी। यह देख चालक सुदीप ने अविजित को धक्का दे दिया। इससे वह बच गए लेकिन गोली चालक सुदीप को लग गई।
अविजित की तहरीर पर अखंडनगर थाने में आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। क्षेत्राधिकारी शिवम मिश्र ने बताया कि घायल चालक सुदीप को अंबेडकरनगर जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया था। लखनऊ में ऑपरेशन कर उसे बचा लिया गया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।