{"_id":"5d373dd28ebc3e6c9b480c11","slug":"ran-in-front-of-father-and-jumped-in-the-well-sultanpur-news-lko4724168124","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुएं में कूदकर शिक्षामित्र ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुएं में कूदकर शिक्षामित्र ने की खुदकुशी
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पत्नी के मायके जाने से परेशान चल रहे एक शिक्षामित्र ने सोमवार की देर रात कुएं में कूदकर जान दे दी। फायर कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से मंगलवार की सुबह कुएं से शव को बाहर निकाला।
जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के अमदेवा गांव निवासी कृष्ण चंद्र दूबे (28) पुत्र सदानंद दूबे क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय अमदेवा में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत था।
कृष्ण चंद्र दूबे की पत्नी रूपा अपने दो वर्षीय बेटे शिवांश को लेकर चार मार्च 2019 को अपने मायके दौलतपुर चली गई थी। पत्नी के मायके जाने से कृष्ण चंद्र दूबे परेशान चल रहा था।
विज्ञापन
कृष्ण चंद्र दूबे ने पत्नी को बेटे के साथ वापस घर आने के लिए कई बार कहा, लेकिन वह वापस नहीं आई। दो दिन पहले कृष्ण चंद्र दूबे पत्नी के वापस नहीं आने पर कुएं में कूद गया था।
ग्रामीणों की मदद से उसे जिंदा बाहर निकाल लिया गया था। सोमवार की रात कृष्ण चंद्र घर से खेत जाने के लिए निकला तो उसके पिता सदानंद दूबे को कुछ संदेह हुआ। बेटे के पीछे-पीछे पिता भी चलने लगे।
इस बीच घर से दूर झाड़ियों के पास स्थित कुएं में कृष्ण चंद्र दौड़कर कूद गया। पिता ने शोर मचाया तो गांव के बहुत लोग वहां पहुंच गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना यूपी 100 को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने रात में कुएं में तलाश शुरू की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
मंगलवार की सुबह फायर कर्मी पंपिंग सेट लेकर मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से फायर कर्मियों ने पहले कुएं से पानी बाहर निकाला फिर कृष्ण चंद्र को चारपाई पर लिटाकर बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
पिता के अनुरोध पर पुलिस ने शव का पंचनामा करके शव परिवारीजनों को सौंप दिया। पिता ने बताया कि कृष्ण चंद्र अपनी पत्नी के घर नहीं आने को लेकर परेशान चल रहा था।
दौलतपुर गांव में जैसे ही कृष्ण चंद्र की मौत की सूचना पहुंची तो उसकी पत्नी रूपा ससुराल पहुंच गई। पति के शव से लिपटकर काफी देर तक रोती रही। कृष्ण चंद्र की मौत से पिता के साथ ही मां चंद्रावती का रो-रोकर बुरा हाल है।