{"_id":"580112f74f1c1b6752291afb","slug":"rally-to-bring-more-voters-to-booth","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकाल बताया गया मतदान का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकाल बताया गया मतदान का लाभ
Amarujala Bureau
Updated Fri, 14 Oct 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
स्लोगन के माध्यम से फैलाई जागरूकता
- फोटो : अमर उजाला
लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए शुक्रवार को शहर में जनजागरूकता रैली का आयोजन हुआ। डीएम कैंप कार्यालय से रवाना जागरूकता रैली में शामिल बच्चों व अधिकारियों ने लोगों से मतदाता बनने व मतदान की अपील करते हुए इसके फायदे बताए।
विज्ञापन
विधानसभा निर्वाचन 2017 की तैयारी में जुटे जिला प्रशासन ने शुक्रवार को जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को डीएम कैंप कार्यालय से जागरूकता रैली निकाली गई। डीएम चंद्रकांत पांडेय ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कैंप कार्यालय से रवाना रैली शहर के प्रमुख मार्गों के साथ मोहल्लों में जाकर लोगों से एक जनवरी 2017 को 18 वर्ष आयु पूरी करने वाले युवाओं को मतदाता बनने के साथ मतदान के फायदे गिनाए।
विज्ञापन
रैली में एडीएम एसएन यादव, डीआईओएस डॉ. ओमप्रकाश मिश्र, बीएसए राजकुमार पंडित, डीआईओ आरएन सिंह सहित सभी विद्यालय के शिक्षक व बड़ी संख्या में अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन