फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Rally for yoga awareness

योग दिवस की पूर्व संध्या पर जन चेतना रैली

Tue, 20 Jun 2017 10:22 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Tue, 20 Jun 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
Rally for yoga awareness
लोगों में जोश - फोटो : अमर उजाला

भारत स्वाभिमान (न्यास) के तत्वावधान में मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर शहर में जन चेतना रैली निकाली गई। भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि योग पीठ के कार्यकर्ताओं ने डीएम आवास के निकट स्थित कला भवन से शोभायात्रा निकाली। यात्रा बस स्टेशन, जिला अस्पताल, डाकखाना चौराहा, तिकोनिया पार्क होते हुए सीताकुंड घाट पहुंच समाप्त हुई।

विज्ञापन


इस मौके पर मंडल प्रभारी अरुण योगी, जिला प्रभारी भारत स्वाभिमान आरपी सिंह, एमपी शाही, जगदंबा योगी, संतोष पांडेय, अवधेश पाठक, राकेश योगी, रवि शुक्ला, विपिन मिश्रा, सुगंधा, अमित सोनी, अनुराग समेत तमाम लोग मौजूद रहे। मीडिया प्रभारी नितीश ने बताया कि पतंजलि योग समिति के सभी पदाधिकारी बुधवार को पंत स्टेडियम में सुबह पांच बजे सफेद वस्त्र पहनकर उपस्थित रहेंगे।   
विज्ञापन


अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां पूरी:डीएम      
   
जिलाधिकारी हरेंद्रवीर सिंह ने बताया कि बुधवार को पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह पांच से आठ बजे तक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी रामयज्ञ मिश्र को प्रभारी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अमरनाथ राय को नोडल अधिकारी व उप जिलाधिकारी सदर प्रमोद कुमार पांडेय को संयोजक बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि योग दिवस के प्रचार-प्रसार के लिए शहर के प्रमुख आठ स्थलों पर लीडबैंक अधिकारी की ओर से होर्डिंग लगवाई गई है। कार्यक्रम स्थल पर मुख्य चिकित्साधिकारी की ओर से चिकित्सा शिविर व एंबुलेंस का इंतजाम करने को कहा गया है। नगर पालिका परिषद को शहर के प्रमुख मार्गों की साफ-सफाई, पेयजल आदि की व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है।


पंत स्टेडियम में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के मुख्य प्रशिक्षक अरुण योगी व उनकी टीम योग सिखाएगी। दूसरी ओर भाजपा जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू की अगुवाई में बुधवार को खुर्शीद क्लब में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी मंगलवार को पूरी कर ली गई। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मणाचार्य बतौर मुख्य अतिथि होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed