{"_id":"e10ec453d2a67f35954cd9ca27f1157e","slug":"rajendra-reach-city-with-message-of-peace-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व शांति का संदेश लेकर पहुंचे राजेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व शांति का संदेश लेकर पहुंचे राजेंद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Sun, 27 Dec 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व शांति का संदेश लेकर साइकिल से धार्मिक स्थलों का भ्रमण करते हुए पंजाब के भटिंडा निवासी राजेंद्र गुप्ता सुल्तानपुर पहुंचे। उन्होंने बताया कि वे अपनी साइकिल से 27 वर्षों में चार लाख 98 हजार किमी का सफर तय कर चुके हैं। हिमाचल प्रदेश के ऊना स्थित चिंतपूर्णी, कांगड़ा की चामुंडा देवी, बिलासपुर में नैना देवी व चंडीगढ़ में वे मनसा देवी का दर्शन कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि अयोध्या, प्रयाग व बनारस तक का सफर तय करेंगे। उसके बाद अन्य स्थानों से होते हुए वे माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाएंगे। उन्होंने बताया कि अब तक 12 बार अमरनाथ की यात्रा कर चुके हैं।
विज्ञापन