फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Rain-soaked streets and alleys, people troubled

Sultanpur News: बारिश से लबालब हुईं सड़क और गलियां, लोग हुए परेशान

Sun, 13 Jul 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 13 Jul 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Rain-soaked streets and alleys, people troubled
निराला नगर मोहल्ले में जमा बारिश के पानी में मस्ती करते बच्चे।
सुल्तानपुर। शनिवार दोपहर बाद से हुई झमझाम बारिश से शहर की सड़कें पानी से लबालब हो गईं। मोहल्लों में जलभराव होने से लोग परेशान हुए। क्षतिग्रस्त सड़कों के गड्ढों में पानी भरने से लोगों को आवागमन करने में परेशानी हुई। वहीं, मौसम की बेरुखी से परेशान किसानों के चेहरे पर से चेहरे खुशी से खिल उठे। धान की रोपाई के कार्य में तेजी आ गई है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह के समय मौसम साफ रहा और धूप निकल आई। दोपहर के 12:30 बजे एकाएक मौसम का मिजाज बदला और गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश होने लगी। बारिश होने से बल्दीराय, करौंदीकलां, कुड़वार, दूबेपुर, लंभुआ, भदैंया समेत कई जगहों पर खेतों में पानी भर गया। किसान रामफेर और सीताराम मौर्य ने कहा कि बारिश ने काफी हद तक राहत दी है। बारिश का यह सिलसिला शाम तक चला। करौंदीकलां से पहाड़पुर को जाने वाली सड़क पर गड्ढों में पानी भरने से लोगों को आवागमन करने में दिक्कत हुई।
विज्ञापन

इन इलाकों में हुआ जलभराव
शहर के दरियापुर, निरालानगर, कुड़वार नाका, पुलिस अधीक्षक आवास, गभड़िया, बस स्टेशन, करौंदिया और अमहट सब्जी मंडी में जलभराव हो गया। शहर के अंकित, विनोद शर्मा, अजीत कुमार, अनुज दुबे आदि ने कहा कि यदि नियमित तौर पर नाला-नालियों की सफाई होती रहे तो इस तरह की परेशानी से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीम का पेड़ गिरने से बाधित रहा एक घंटे आवागमन
बल्दीराय के रसूलपुर लक्ष्मीनगर में बारिश के दौरान नीम का पेड़ गिरने से सुल्तानपुर-हलियापुर रोड पर एक घंटे आवागमन ठप हो गया। प्रधान मोहम्मद सम्मू की अगुवाई में ग्रामीणों ने मिलकर पेड़ हटाया, जिससे आवागम बहाल हुआ।
बारिश से कटी सड़क, आवागमन बंद

भदैंया (सुल्तानपुर)। उतुरी-कंधईपुर मार्ग पर सौराई के पास बुधवार को बारिश से सड़क कट गई थी। शनिवार को एक बार फिर बारिश से सड़क की दोनों पटरी बह गई। पीडब्ल्यू विभाग ने सड़क को पूरी तरह से बंद कर दिया है। अब लोगों को चार किलोमीटर सौराई, बसंतपुर होते हुए कंधईपुर तक जाना पड़ रहा है। जेई राकेश कुमार ने बताया कि वर्तमान समय में रास्ते को बंद कर दिया गया है।


बादल छाने और बारिश की उम्मीद
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा। उत्तरी-पूर्वी हवा की गति 3.8 किमी/घंटा रहीं। वर्षा 12.8 मिमी दर्ज की गई। आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने और हल्की वर्षा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed