{"_id":"579b8a654f1c1b356521ea4d","slug":"rain-brings-respite-from-hot","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश से धान रोपाई हुई आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश से धान रोपाई हुई आसान
Amarujala Bureau
Updated Fri, 29 Jul 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
दिन भर बौछारों ने भिगोया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में शुक्रवार को दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदलने से झमाझम बारिश हुई। इससे धान की रोपाई में लगे किसानों के चेहरे खिल गए हैं। मौसम विभाग ने शनिवार को आसमान में बादल छाए रहने और बारिश का अनुमान लगाया है। शुक्रवार को सुबह से आसमान में बदली छाई रही।
विज्ञापन
दोपहर में बूंदाबांदी होने लगी। दोपहर बाद हल्की धूप निकल आई। इससे उमस भरी गर्मी होने लगी। करीब चार बजे मौसम के बदले मिजाज से झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश होने से धान की रोपाई में लगे किसानों के चेहरे खिल गए हैं।
विज्ञापन
कुमारगंज के मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी आसमान में बादल रहने के साथ ही बारिश की संभावना है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता (नमी) 98-85 फीसदी रही। उत्तरी-पछुआ हवा की गति 5.1 किलोमीटर/घंटे रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन