{"_id":"626d75af6500ec683518f60f","slug":"railway-sultanpur-news-lko628583796","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों को काठमांडू व पोखरा की सैर कराएगा रेलवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों को काठमांडू व पोखरा की सैर कराएगा रेलवे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। रेलवे की ओर से मई माह के अंतिम सप्ताह में नेपाल के काठमांडू व पोखरा शहर में रेलवे कर्मचारियों का कैंप आयोजित किया जाएगा। इसमें ग्रुप सी व ग्रुप डी के कर्मचारियों को काठमांडू व पोखरा शहर की सैर करने का मौका मिलेगा। नेपाल की यह यात्रा रेलवे दिल्ली एयरपोर्ट से कराएगा। इस टूर में शामिल होने के लिए रेल कर्मचारियों को अपने आवेदन पत्र 10 मई तक जमा करने होंगे।
रेलवे मंडल कर्मचारी हित निधि समिति की ओर से मई माह के अंतिम सप्ताह में नेपाल के काठमांडू व पोखरा शहर में कर्मचारी शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमेें लखनऊ रेल मंडल के 40 कर्मचारियों (ग्रुप सी के 20 व ग्रुप डी के 20) को शामिल होने का मौका मिलेगा। कर्मचारियों का दल दिल्ली एयरपोर्ट से काठमांडू एयरपोर्ट के लिए हवाई जहाज से रवाना होगा। वापसी में काठमांडू से दिल्ली के लिए फ्लाइट मिलेगी। इसके लिए रेल कर्मचारियों को आवेदन जमा करना होगा। आवेदन में चयनित कर्मचारियों को 10,500 रुपये प्रति कर्मचारी जमा करना होगा। अन्य खर्च डीएसबीएफ (डिपार्टमेंट स्टाफ बेनिफिट फंड) की ओर से वहन किया जाएगा।
कर्मचारियों को अपना आवेदन पत्र संलग्न प्रोफार्मा के साथ तय तिथि 10 मई के पहले गोपनीय अनुभाग मंडल कार्यालय में जमा करना होगा। कैंप में कर्मचारियों का चयन वरीयता के आधार पर किया जाएगा। कैंप के लिए चयनित कर्मचारियों को अपनी छुट्टी का पत्र व दिल्ली तक आने-जाने के लिए अपना पास लेना होगा। डीआरएम सुरेश कुमार सपरा ने बताया कि शिविर में वही कर्मचारी शामिल हो सकते हैं, जिन्होंने पिछले तीन साल में किसी कैंप में प्रतिभाग न किया हो।
विज्ञापन
सुल्तानपुर उप मंडल के कर्मचारी कर सकते हैं आवेदन
एनआरएमयू के शाखा मंत्री सुरेश चंद्र द्विवेदी ने बताया कि रेलवे की ओर से समय-समय पर इस तरह के कैंप आयोजित करके कर्मचारियों को भ्रमण का अवसर दिया जाता है। सुल्तानपुर रेलवे उप मंडल के ग्रुप सी व ग्रुप डी के कर्मचारी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।