फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   railway station

रेलवे स्टेशन पर अव्यवस्था देख भड़के डीआरएम

Thu, 10 Feb 2022 11:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
railway station
गभड़िया नाले पर रेलवे ब्रिज का निरीक्षण करते डीआरएम व अन्य रेलवे अधिकारी। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। लखनऊ रेल मंडल के डीआरएम बृहस्पतिवार की सुबह स्पेशल ट्रेन से सुल्तानपुर स्टेशन पहुंच गए। उन्होंने रेलवे अधिकारियों के साथ चारों प्लेटफॉर्म, पावर केबिन, पार्सल, कैंटीन, रनिंग रूम, रेलवे अस्पताल, गभड़िया नाले पर बने ब्रिज समेत अन्य स्थानों का निरीक्षण किया। स्टेशन परिसर में गंदगी व कैंटीन में अव्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए डीआरएम ने सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक सुरेश कुमार सपरा रेलवे अधिकारियों की टीम के साथ बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे स्पेशल ट्रेन से सुल्तानपुर स्टेशन पर पहुंचे। सबसे पहले डीआरएम ने स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की हकीकत परखी। उन्होंने स्टेशन पर मौजूद यात्रियों से बात कर उनकी परेशानी के बारे में जाना। इस दौरान उन्होंने स्टेशन के चारों प्लेटफार्म, लिफ्ट, एस्केलेटर समेत अन्य प्रमुख स्थलों का मुआयना किया। प्लेटफॉर्म पर गंदगी देख उन्होंने नाराजगी जाहिर की। निरीक्षण के दौरान मौजूद कर्मचारियों को खामियों को दुरुस्त करने के लिए निर्देशित भी किया। उनके साथ पहुंची टीम ने खानपान के स्टॉल, कार्यालय कक्ष, लोको व गार्ड लाबी, एसएम ऑफिस, रेलवे अस्पताल, रिजर्वेशन काउंटर समेत अन्य स्थानों का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

कैंटीन के निरीक्षण में मौजूद लोग मास्क नहीं पहने थे। पिछले दिनों पावर केबिन में हुई समस्या व मौजूदा संचालन की स्थिति के बारे में उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जानकारी हासिल की। रेलवे अस्पताल में विभिन्न व्यवस्थाओं में सुधार के लिए भी डीआरएम ने निर्देश दिया। सुल्तानपुर स्टेशन से गभड़िया नाला पर बने ब्रिज से ट्रेनों के आवागमन की स्थिति के बारे में जानकारी ली। ट्रैक संबंधी पहलुओं पर भी डीआरएम ने संबंधित रेलवे अधिकारियों से जानकारी ली। इसके बाद स्पेशल ट्रेन से डीआरएम लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed