{"_id":"2d80989ad9a3062f029d39ee008c44a4","slug":"railway-news-of-sultanpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर रद्द हुई साकेत एक्प्रेस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर रद्द हुई साकेत एक्प्रेस
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Sun, 12 Jul 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। फैजाबाद से मुंबई को जाने वाली सकेत एक्सप्रेस के रविवार को रद्द होने से यात्रियों को सुल्तानपुर स्टेशन पर बेहाल देखा गया। यात्रियों ने रेल आरक्षण टिकट निरस्त करा दिए। सुल्तानपुर से गाड़ियों के अभाव में यात्रियों को लखनऊ व इलाहाबाद की तरफ रुख करते देखा गया।
विज्ञापन
बीते दिनों मुंबई रेलखंड के इटारसी स्टेशन के रिले केंद्र पर लगी आग से रेलगाड़ियों का आवागमन अस्त-व्यस्त हो गया था। कई मशीनों के जल जाने से रेलगाड़ियों का संचालन बाधित हो गया था।
विज्ञापन
तब से रुक-रुक कर अप और डाउन ट्रेनें निरस्त की जा रही हैं। इसी क्रम में रविवार को साकेत एक्सप्रेस का संचालन एक बार फिर रद्द कर दिया गया। मुंबई जाने वाले यात्रियों को रेल प्रशासन ने टिकट रद्द कराकर धनराशि वापस लेने को कहा। स्टेशन से 70 आरक्षण श्रेणी के टिकट निरस्त किए गए हैं।
विज्ञापन
सुल्तानपुर से मुंबई के लिए अन्य ट्रेनें नहीं होने से यात्रियों को इलाहाबाद व लखनऊ की तरफ रुख करते हुए देखा गया। मुख्य वाणिज्य पर्यवेक्षक लाल बहादुर यादव ने बताया कि साकेत रद्द होने से सुल्तानपुर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस में यात्रियों की भीड़ दोगुनी हो गई है।