{"_id":"694ed0acca3f8601c60f6a34","slug":"railway-employee-cyber-cheated-of-rs-97376-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-146957-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: रेलवे कर्मचारी से 97,376 रुपये की साइबर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: रेलवे कर्मचारी से 97,376 रुपये की साइबर ठगी
Fri, 26 Dec 2025 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 26 Dec 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। रेलवे कर्मचारी से 97,376 रुपये की साइबर ठगी के मामले में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने कोतवाली पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
शहर के डी-वन, ईस्ट, रेलवे कॉलोनी निवासी योगेंद्र प्रसाद रेलवे में कर्मी दल नियंत्रक के पद पर कार्यरत हैं। उनके मुताबिक 20 सितंबर 2024 की शाम 07.24 बजे उनके मोबाइल पर एक काॅल आई। आरोप है कि कॉल करने वाले व्यक्ति ने बताया कि योगेंद्र प्रसाद का क्रेडिट कार्ड ब्लॉक हो गया है। उक्त व्यक्ति ने उसे सही करवाने के लिए एक साफ्टवेयर इंस्टाल करवाया। उसके बाद दूसरे नंबर से काॅल आने लगी।
काॅल को रिसीव करते ही ओटीपी मांगने लगा। उन्होंने ओटीपी नंबर बता दिया। इसके बाद 55,250 रुपये खाते से कटने का मेसेज आया। कुछ देर पर 46,125 रुपये कटने का दूसरा मेसेज आ गया। घटना के तीसरे दिन एक नया क्रेडिट कार्ड उनके आफिस के पते पर आया। पीड़ित ने तत्काल एसबीआई के कस्टमर केयर पर काॅल करके अपनी शिकायत दर्ज कराया। आरोप है कि खाते से दो बार में कुल 97,376 रुपये निकाल लिया गया।
विज्ञापन
पीड़ित ने प्रकरण की शिकायत साइबर थाने में की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने एसपी को शिकायती पत्र दिया। वहां से भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।