{"_id":"590b5c4a4f1c1b3d0a4420f4","slug":"railway-bridge-work-started","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुरू हुआ रेलवे ब्रिज का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुरू हुआ रेलवे ब्रिज का निर्माण
Amarujala Bureau
Updated Thu, 04 May 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
लोगों को दिक्कतें
- फोटो : अमर उजाला
कुड़वार नाका फ्लाईओवर पर रेलवे विभाग की ओर से क्रॉसिंग संख्या 33 बी पर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया। रेलवे की ओर से क्रॉसिंग की तीन लाइनों को बृहस्पतिवार को ब्लॉक कर दिया गया। इस वजह से क्रॉसिंग पर पैदल चलने वालों का आवागमन भी पूरी तरह से अवरुद्ध रहा।
विज्ञापन
रेलवे विभाग की ओर से क्रॉसिंग ब्रिज के निर्माण के लिए 21 मई की डेडलाइन निर्धारित की गई है। इसके लिए दिन-रात काम जारी रखने का निर्देश दिया गया है। सहायक मंडल अभियंता आरके सैनी ने बताया कि क्रॉसिंग फ्लाईओवर का निर्माण पूरा कराने के लिए टीम लगा दी गई है। डबल शिफ्ट में काम किया जा रहा है।
विज्ञापन