{"_id":"5f662f418ebc3eae384099ef","slug":"rail-workers-held-torch-procession-in-protest-against-privatization-sultanpur-news-lko5409612189","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजीकरण के विरोध में रेल कर्मियों ने निकाला मशाल जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजीकरण के विरोध में रेल कर्मियों ने निकाला मशाल जुलूस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। एनआरएमयू ने शुक्रवार की देर शाम रेलवे के निजीकरण के विरोध में मशाल जुलूस निकाला। जुलूस में शामिल रेल कर्मियों ने निजीकरण व सरकार के विरोध में नारे लगाए।
नारदर्न रेलवे मेंस यूनियन ने रेल बचाओ, देश बचाओ कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार की शाम मशाल जुलूस निकाला। प्रदर्शनकारियों ने निजीकरण, निगमीकरण व डीए को फ्रीज करने की मांग की। इसके अलावा पुरानी पेंशन बहाली समेत तमाम मुद्दे उठाए।
यूनियन कार्यालय से निकला जुलूस पूर्वी कॉलोनी, बारात घर, बिजली घर, रुद्रनगर, सब्जी मंडी होते हुए रेलवे स्टेशन पर समाप्त किया गया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर पूरे देश में रेल कर्मचारी निजीकरण का विरोध कर रहे हैं। केशव गुप्ता ने बताया कि संगठन रेलवे के निजीकरण के खिलाफ निरंतर संघर्ष जारी रखेगा।
विज्ञापन
मशाल जुलूस में रवींद्र यादव, केडी तिवारी, हिमांशु चौबे, राजकुमार यादव, चंद्रभान यादव, संदीप यादव, केदारनाथ सिंह, राहुल यादव, सत्येंद्र कुमार, उदरेश वर्मा, अनिल, सुरेंद्र पाल, सुरेश, ओम प्रकाश, विनय कुमार, सरोज कुमार समेत बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी शामिल रहे।