{"_id":"5f6779048ebc3ebe9f0da46b","slug":"rail-ticket-black-marketing-busted-one-arrested-sultanpur-news-lko5411109111","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल टिकट की कालाबाजारी का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल टिकट की कालाबाजारी का खुलासा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। शहर में तिकोनिया पार्क के निकट संचालित दुकान पर शनिवार दोपहर आरपीएफ की टीम ने छापा मारकर 158 पुराने रिजर्वेशन टिकट, एक सीपीयू, कंप्यूटर, प्रिंटर व एक मोबाइल सेट बरामद किया है। रेल टिकट की कालाबाजारी के आरोप में मौके से एक युवक को गिरफ्तार भी किया गया है।
जिले में रेल आरक्षण टिकट की कालाबाजारी का खेल काफी दिनों से चल रहा है। आरपीएफ प्रभारी प्रेम सिंह खटाना के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार दोपहर तिकोनिया पार्क के निकट स्थित दुकान पर दबिश दी। आरपीएफ की दबिश से आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। आरपीएफ ने मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया।
उसकी शिनाख्त दबीर अहमद निवासी लाला का पुरवा थाना कोतवाली नगर के रूप में हुई। टीम में शामिल उपनिरीक्षक एके सिंह ने बताया कि आरोपी दबीर रेल आरक्षण टिकट की कालाबाजारी में लिप्त था। उसके पास से एक कंप्यूटर, प्रिंटर, ऑनलाइन रिजर्वेशन में प्रयुक्त किया जाने वाला मोबाइल, 75 हजार रुपये कीमत के 158 पुराने रिजर्वेशन टिकट बरामद हुए हैं। आरोपी दबीर ने रेल टिकट की कालाबाजारी की बात स्वीकार की है। उसके खिलाफ लिखापढ़ी कर कार्रवाई की जा रही है।