फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Rail and bus passenger traffic increased after the festival

Sultanpur News: त्योहार के बाद बढ़ी रेल और बस यात्रियों की भीड़

Fri, 06 Mar 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 06 Mar 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Rail and bus passenger traffic increased after the festival
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के लिए जद्दोजहद करते यात्री। स्रोत-रेलवे
सुल्तानपुर। होली त्योहार के समाप्त होते ही अब परदेस लौटने वालों की भीड़ बढ़ गई है। प्रमुख रूटों की ट्रेनों और बसों में यात्रियों का दबाव देखने को मिल रहा है। आरक्षित डिब्बों में सीटें फुल होने से कई यात्रियों को वेटिंग टिकट पर सफर करना पड़ रहा है। अचानक बढ़ी भीड़ से रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर दिनभर अफरातफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन


बुधवार को परिवार के साथ होली मनाने के बाद महानगरों में काम करने वाले लोगों ने वापसी शुरू कर दी। बृहस्पतिवार को बेगमपुरा एक्सप्रेस, कोटा-पटना एक्सप्रेस, साकेत एक्सप्रेस और श्रमजीवी एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में सीटें पूरी तरह भर गईं। यात्रियों को कन्फर्म टिकट नहीं मिलने के कारण वेटिंग टिकट पर यात्रा करने को मजबूर होना पड़ा। दूबेपुर के तिवारीपुर निवासी रामजी तिवारी ने बताया कि उन्होंने मुंबई जाने के लिए वेटिंग टिकट कराया था, लेकिन कन्फर्म नहीं हुआ। मजबूरी में उन्हें स्लीपर कोच के फर्श पर बैठकर सफर करना पड़ा। अमलीबीरन निवासी विजय ने बताया कि दिल्ली जाने के लिए कई दिन तक प्रयास किया, लेकिन कन्फर्म टिकट नहीं मिला।
विज्ञापन

उधर, बस स्टेशन पर भी यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। स्टेशन परिसर में खड़े रामसजीवन मौर्य ने बताया कि उन्हें कादीपुर जाना था, लेकिन एक घंटे तक बस नहीं मिली। रायबरेली से परिवार के साथ आए विमलेश ने बताया कि अंबेडकरनगर जाना है और डेढ़ घंटे से बस का इंतजार कर रहे हैं। पूछताछ केंद्र से भी सही जानकारी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों की सुविधा के लिए बसों का हो रहा संचालन
बस स्टेशन इंचार्ज नान्हूराम सरोज ने बताया कि होली के बाद यात्रियों की संख्या बढ़ी है। दिल्ली, आगरा समेत अन्य महानगरों से आने-जाने वाली बसों में भीड़ अधिक है। यात्रियों की सुविधा के लिए बसों का संचालन नियमित रूप से कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed